क्या आपकी स्किन भी हो गई है ज्यादा सेंसिटिव? इन 5 तरीकों से करें स्किन बैरियर को हील
केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल और प्रदूषण के कारण डैमेज हुई स्किन बैरियर को रिपेयर करने के लिए सही स्किन केयर जरूरी है। ...और पढ़ें
-1771761404597_m.webp)
स्किन बैरियर को हील करने के लिए क्या करें? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी त्वचा की सबसे ऊपरी परत, जिसे 'स्किन बैरियर कहा जाता है, एक ढाल की तरह काम करती है। इसका काम शरीर के अंदर की नमी को सुरक्षित रखना और बाहर के प्रदूषण, बैक्टीरिया व हानिकारक केमिकल को अंदर आने से रोकना है।
हालांकि, ज्यादा एक्सफोलिएशन, प्रदूषण या स्किन को ठीक से मॉइश्चराइज न करने के कारण स्किन बैरियर डैमेज होने लगती है। इसके कारण रेडनेस, खुजली, ड्राइनेस और जलन की समस्या हो सकती है। अगर आपका स्किन बैरियर भी डैमेज हो गया है, तो उसे हील करने के लिए यहां जानें 5 असरदार टिप्स।

(AI Generated Image
'लेस इज मोर' का नियम अपनाएं
जब स्किन बैरियर डैमेज होता है, तो सबसे पहले अपने स्किनकेयर रूटीन को सिंपल बना दें। इस समय किसी भी तरह के एक्टिव इंग्रीडिएंट्स जैसे कि रेटिनॉल, विटामिन-सी, AHA/BHA या फेस स्क्रब का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दें। ये डैमेज स्किन को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। केवल एक माइल्ड क्लींजर, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करें।
सेरामाइड्स वाले प्रोडक्ट्स चुनें
हमारा स्किन बैरियर सेरेमाइड्स से बना होता है। जब बैरियर डैमेज होता है, तो इन सेरामाइड्स की कमी हो जाती है। ऐसे मॉइस्चराइजर या क्रीम का इस्तेमाल करें जिनमें सेरेमाइड्स या ह्यालुरॉनिक एसिड हों।
फोमिंग क्लींजर को कहें अलविदा
ज्यादा झाग बनाने वाले क्लींजर अक्सर स्किन का नेचुरल ऑयल छीन लेते हैं। डैमेज बैरियर के लिए हमेशा नॉन-फोमिंग या क्रीमी क्लींजर चुनें। साथ ही, चेहरा धोते समय बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि गर्म पानी त्वचा की नमी को सोख लेता है। हल्का गुनगुना या सामान्य पानी ही सबसे अच्छा है।
खबरें और भी
-1771761891033.jpg)
(AI Generated Image)
सनस्क्रीन को कभी न भूलें
एक डैमेज्ड स्किन सूरज की यूवी किरणों की तरफ बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है। धूप के संपर्क में आने से सूजन और डैमेज बढ़ सकता है। बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि ये त्वचा में जलन कम पैदा करते हैं। घर के अंदर रहने पर भी दिन के समय सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद होता है।
हाइड्रेशन और खान-पान पर ध्यान दें
त्वचा को केवल बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी हील होने की जरूरत होती है। भरपूर मात्रा में पानी पिएं और अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें। इसके अलावा, रात को 7-8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि नींद के दौरान ही हमारे सेल्स खुद को रिपेयर करते हैं।