Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुरानी और भारी साड़ी भी देगी एकदम मॉडर्न लुक! ट्राई करें ये ड्रेपिंग स्टाइल्स, हर कोई देखेगा मुड़-मुड़कर

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 06:30 PM (IST)

    साड़ी को हमेशा वही पुराने स्टाइल में क्यों पहना जाए, आइए ड्रेपिंग के 4 अलग-अलग स्टाइल के बारे में जानते हैं। ...और पढ़ें

    भारी साड़ी के अलग-अलग ड्रेपिंग स्टाइल्स (AI Generated)

    भारी साड़ी के अलग-अलग ड्रेपिंग स्टाइल्स (AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साड़ी एवरग्रीन फैशन है जो कभी ट्रेंड से बाहर नहीं हो सकती। हां, वो बात अलग है कि अब इसे पहनने के भी कई तरीके आ गए हैं, जिसने लोगों में साड़ी पहनने के क्रेज को बढ़ा दिया है। अगर आप किसी खास ओकेजन पर भारी साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो क्यों न इस बार इसे पहनने के कुछ नए स्टाइल्स को ट्राई किया जाए। 

    भारी साड़ी के अलग-अलग ड्रेपिंग स्टाइल्स 

    साड़ी अब मॉडर्न फैशन का हिस्सा बन गई है और अलग-अलग मौकों पर थीम के हिसाब से इसे स्टाइल किया जा सकता है। यहां भारी साड़ी को पहनने के 4 अलग-अलग ड्रेपिंग स्टाइल के बारे में बताया जा रहा है: 

    पैंट स्टाइल साड़ी 

    पैंट स्टाइल के लिए आपको मैचिंग की लेगिंग्स या फिटेड पैंट की जरूरत होगी। सबसे पहले पेटीकोट की जगह पैंट वियर कर लें। इसके बाद साड़ी के पल्लू की प्लीट्स को लेफ्ट शोल्डर पर पिन कर लेना है। अब जो साड़ी बची है उसे लपेटें और पैंट के अंदर टक करते जाएं। आपको नहीं लगता कि यह इंडो वेस्टर्न लुक कहर ढाएगा? 

    लहंगा स्टाइल साड़ी 

    साड़ी से भी लहंगे जैसा लुक पाया जा सकता है, बस जरूरत है इसे स्मार्ट तरीके से स्टाइल करने की। लहंगा स्टाइल साड़ी के लिए कैन कैन पेटीकोट जरूरी है। वहीं, साड़ी पहनने से पहले हील्स वियर करें, जिससे उसकी लंबाई सही रखी जा सके। इसमें सिर्फ पल्लू को छोड़कर बाकी साड़ी की पतली-पतली प्लीट्स बनाएं, ठीक वैसी जैसी लहंगे में दिखती हैं। इन्हें कमर के चारों तरफ टक करने के बाद पल्लू लहंगे की तरह स्टाइल कर लें। 

    खबरें और भी

    बेल्ट स्टाइल साड़ी 

    बेल्ट स्टाइल साड़ी इसलिए ट्रेंड में है क्योंकि इसे वियर करना सबसे आसान है। वही पुराने ट्रेडिशनल तरीके से साड़ी पहन लें और ध्यान रखें कि प्लीट्स एकदम सफाई से बनाई गई हों। इसके बाद साड़ी के मैचिंग की बेल्ट उसपर लगा लें। तैयार है बहुत ही कम समय में साड़ी का यह ट्रेंडी लुक। 

    फ्रंट पल्लू स्टाइल साड़ी 

    हेवी साड़ी को बहतरीन ट्रेडिशनल लुक देने के लिए फ्रंट पल्लू स्टाइल साड़ी वियर की जा सकती है। इसे गुजराती स्टाइल साड़ी भी कहा जाता है। इसे पहनने के लिए सबसे पहले साड़ी को टक कर लें और उसके बाद पल्लू को पीछे से घुमाकर सामने की तरफ लेकर आएं। इसके बाद पल्लू का कोना पेटीकोट में टक कर लेना है। पल्लू को कंधे पर पिन करना न भूलें।