Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पतले बालों से हैं परेशान? ट्राई करें ये 5 आसान स्टाइलिंग हैक्स, बाल तुरंत दिखेंगे बाउंसी

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 29 Apr 2026 02:45 PM (IST)

    यह लेख पतले बालों को घना दिखाने के लिए 5 आसान हेयर स्टाइल बताता है। इसमें क्राउन ब्रैड, पैनकेक्ड ब्रैड, ब्रैडेड बन, वॉटरफॉल ब्रैड और हेयर ज्वैलरी शामि ...और पढ़ें

    पतले बालों को घना दिखाने के लिए अपनाएं ये 5 शानदार हेयर स्टाइल (Picture Credit- AI Generated)

    पतले बालों को घना दिखाने के लिए अपनाएं ये 5 शानदार हेयर स्टाइल (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके बाल किन्हीं वजहों से पतले हो रहे हैं या फिर नेचुरली ही पतले हैं, तो फिक्र ना करें। आप कुछ ऐसे हेयर स्टाइल कर सकती हैं, जिससे आपके बाल पतले होते हुए भी घने नजर आएंगे। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 हेयर स्टाइल्स के बारे में जानेंगे।

    क्राउन ब्रैड

    यह एक क्राउन की तरह ही सिर के टॉप पर स्टाइल किया जाता है। इसके लिए आपको दो इलास्टिक बैंड और एक कंघी की जरूरत है। बालों को जड़ों के पास से एक समान रूप से तीन हिस्सों में बांट लेना है और इन तीनों हिस्सों को मिलाते हुए चोटी बनानी है। क्राउन ब्रैड को तीन अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है।

    पैनकेक्ड ब्रैड

    इसकी शुरुआत फ्रेंच ब्रैड की तरह करनी। इसमें बाल के थोड़े-थोड़े हिस्सों को समेटते हुए चोटी बनाते जाना है और चोटी को बीच-बीच में फैलाते भी रहना है। इससे आपके बाल ज्यादा थिक नजर आएंगे।

    ब्रैडेड बन

    इस हेयर स्टाइल में आपके बालों और स्कैल्प पर खिंचाव नहीं आता। यह मैसी बन का एक बेहतरीन ऑप्शन है। सबसे पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें और सिर के टॉप, सेंटर या फिर निचले हिस्से में चोटी बना लें। आप चोटी को दो या तीन हिस्से में बांट सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन-सा स्टाइल चुना है। अब चोटी के आखिरी हिस्से को ट्रांसपेरेंट इलास्टिक से टग कर लें।

    वॉटरफॉल ब्रैड

    बालों में बीच से पार्टिशन करते हुए दो हिस्सों में बांट लें। पहले एक हिस्से में बालों का एक छोटा-सा हिस्सा लेकर पतली-सी छोटी बना लें। बालों के दूसरे हिस्से में भी ऐसा ही करें। अब इन दोनों चोटी को पीछे की तरफ ले जाते हुए इलास्टि बैंड से बांध लें।

    खबरें और भी

    हेयर ज्वैलरी

    बालों को स्टाइल करने के बाद अगर उस पर कोई हेयर ज्वैलरी लगाई जाए तो सिर के खाली हिस्से ढक जाते हैं और उसका पतलापन कम नजर आता है। आप थोड़े चौड़े डिजाइन की हेयर एसेसरीज इस्तेमाल कर सकती हैं

    डैमेज से बचने के लिए ऐसे रखें ध्यान

    पतले बालों को ज्यादा टाइट या खींचकर स्टाइल करने से उसके और भी ज्यादा डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। बालों की जड़ों के आस-पास टेंशन या खिंचाव कम से कम रखें।