Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    माथे और गालों की झुर्रियां दूर करने के लिए करें ये 5 फेशियल योग, रोज करने से चेहरे पर आएगी कसावट

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 12:25 PM (IST)

    उम्र के साथ चेहरे पर रिंकल्स और फाइन लाइन्स आना आम बात है। लेकिन स्ट्रेस और खराब डाइट की वजह से ये परेशानी और भी बढ़ सकती है। ऐसे में फेशियल योग (Faci ...और पढ़ें

    झुर्रियां कम करने के लिए करें फेशियल योग (Picture Courtesy: Freepik)
    झुर्रियां कम करने के लिए करें फेशियल योग (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. फेशियल योग चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करने में मदद कर सकता है
    2. झुर्रियां आना नेचुरल एजिंग प्रोसेस है
    3. स्ट्रेस और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण एजिंग प्रोसेस तेज हो जाती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर फाइन लाइंस और झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। यह बिल्कुल नेचुरल है और सभी के साथ होता है। लेकिन आप इसे कुछ हद तक कम कर सकते हैं। जी हां, फेशियल योग (Facial Yoga to Reduce Wrinkles) की मदद से चेहरे के फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम किया जा सकता है।

    आपको बता दें कि स्ट्रेस, अनहेल्दी डाइट, नींद की कमी जैसे कई कारणों से एजिंग की यह समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए फेशियल योग को अपने रूटीन में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। फेशियल योग (Facial Yoga for Younger Skin) चेहरे की लाइंस को नेचुरली कम करती है और फेशियल मसल्स को टोन करके ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ाती है। आइए जानते हैं फाइन लाइंस कम करने के लिए 5 असरदार फेशियल योग।

    माथे की झुर्रियां कम करने के लिए

    माथे पर बार-बार भौंहें चढ़ाने या सूरज की रोशनी में आंखें सिकोड़ने के कारण फाइन लाइंस पड़ने लगती हैं। इस एक्सरसाइज से आप माथे की झुर्रियों को कम कर सकती हैं।

    कैसे करें?

    • अपनी उंगलियों को माथे पर हल्के से रखें।
    • अब भौंहों को ऊपर की ओर खींचें और आंखों को चौड़ा खोलें।
    • 5 सेकंड तक इस पोजिशन में रहें और फिर रिलैक्स करें।
    • इसे 10 बार दोहराएं।

    यह भी पढ़ें- दवाओं की क्या जरूरत, जब इन 5 चीजों को खाने से भी मिल सकता हैं एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट जैसा असर

    आंखों के आसपास की झुर्रियों के लिए

    आंखों के आसपास की स्किन बेहद नाजुक होती है और यहां जल्दी फाइन लाइंस दिखने लगती हैं। इस एक्सरसाइज से आई एरिया की मसल्स टोन होती हैं और डार्क सर्कल्स भी कम होते हैं

    खबरें और भी

    कैसे करें?

    • अपनी आंखों को जोर से बंद करें और फिर खोलें।
    • अब अपनी आंखों को घड़ी की दिशा में घुमाएं और फिर एंटी-क्लॉकवाइज डायरेक्शन में।
    • इस प्रक्रिया को 5-7 बार दोहराएं।

    गालों को टोन करने के लिए

    गालों की मांसपेशियां कमजोर होने से चेहरे पर ढीलापन और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं। इस एक्सरसाइज से चीक बोन्स उभरती हैं और स्किन टाइट होती है

    कैसे करें?

    • मुस्कुराते हुए अपने गालों को ऊपर की ओर खींचें।
    • अब अपनी उंगलियों से गालों को हल्का-सा दबाव दें।
    • 10 सेकंड तक होल्ड करें और फिर रिलैक्स करें।
    • इसे 8-10 बार करें।

    गर्दन की झुर्रियों के लिए

    गर्दन की स्किन पर भी उम्र का प्रभाव जल्दी दिखाई देता है। इस एक्सरसाइज से नेक एरिया की मसल्स मजबूत होती हैं और फाइन लाइंस कम होती हैं।

    कैसे करें?

    • सिर को पीछे की ओर झुकाएं और होठों को मुस्कुराते हुए खींचें।
    • 5 सेकंड तक इस पोजिशन में रहें।
    • फिर सामान्य पोजिशन में आ जाएं।
    • इसे 5-7 बार दोहराएं।

    जबड़े और मुंह के आसपास की लाइन्स के लिए

    मुंह के कोनों और जबड़े के आसपास की झुर्रियां चेहरे को उदास दिखाती हैं। इस एक्सरसाइज से जॉलाइन टोन होती है और स्किन फर्म बनती है।

    कैसे करें?

    • मुंह को अंदर की ओर खींचें, जैसे कि आप किसी चीज को चूस रहे हों।
    • अब जबड़े को आगे की ओर पुश करें।
    • 5 सेकंड होल्ड करके रिलैक्स करें।
    • इसे 8-10 बार करें।

    इन एक्सरसाइज को रोजाना सिर्फ 10-15 मिनट करने से आपकी स्किन यंग और ग्लोइंग बनी रहेगी। इसके साथ ही, भरपूर पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें और तनाव से दूर रहें, ताकि चेहरे पर एजिंग के लक्षण कम हो।

    यह भी पढ़ें- उम्र से पहले नजर आने लगी हैं झुर्रियां? जानें किन Vitamins की कमी हो सकती है जिम्मेदार