यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चेहरे के डेड सेल्स हटाने से लेकर डार्क स्पॉट्स कम करने तक, चंदन पाउडर से दूर होंगी कई परेशानियां
चंदन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और कूलिंग गुण होते हैं, जो इसे मुलायम, चमकदार और बेदाग बनाते हैं। च ...और पढ़ें

चंदन से चेहरे पर आएगा निखार (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
चंदन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है
स्किन के दाग-धब्बे दूर करने के लिए चंदन काफी फायदेमंद होता है
चंदन से कई फेस पैक्स भी बना सकते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चंदन का इस्तेमाल सदियों से उसकी औषधीय गुणों और ठंडक देने वाली प्रॉपर्टीज के लिए किया जाता रहा है। स्किन के लिए यह खासतौर से फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और कूलिंग प्रॉपर्टीज होते हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल से स्किन मुलायम, चमकदार और बेदाग बनती है। आइए जानें चंदन से बनने वाले 5 बेहतरीन फेस पैक्स (Chandan Powder for Glowing Skin) और उनके फायदे।
चंदन और गुलाबजल फेस पैक
इस फेसपैक को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर और दो चम्मच गुलाबजल को मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। इस फेस पैक से त्वचा को ठंडक मिलती है। चेहरे की रौनक बढ़ती है और मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करने में भी काफी मदद मिलती है।
चंदन और हल्दी फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर, ½ चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा का ग्लो बढ़ता है। कील-मुंहासे कम होते हैं और स्किन इन्फेक्शन से भी बचाव होता है।
चंदन और दही फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। इस फेस पैक से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। स्किन का ऑयल कंट्रोल होता है और साथ ही, स्किन के डेड सेल्स भी साफ होते हैं।
खबरें और भी
चंदन और शहद फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर और ½ चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा मॉइस्चराइज होती है। इससे झुर्रियों कम होती हैं और त्वचा में कसाव आता है।
चंदन और नींबू फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर और ½ चम्मच नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। 10-15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस फेस पैक से त्वचा के दाग-धब्बे हल्के करता है। स्किन का ऑयल कंट्रोल होता है और चेहरा ब्राइट नजर आता है।