सिर्फ सुर नहीं, फैशन की भी क्वीन! Asha Bhosle के एवरग्रीन साड़ी लुक जो हमेशा हिट रहे
चेस्ट इन्फेक्शन के कारण दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन। ...और पढ़ें

आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। आशा ताई की मधुर आवाज के अलावा, वे अपनी साड़ियों के लिए भी जानी जाती थीं।
फैशन बदलता रहता है, लेकिन कुछ स्टाइल ऐसे होते हैं, जिनका क्रेज बदलते वक्त के साथ भी बना रहता है। आशा भोसले का साड़ी स्टाइल उसी का बेहतरीन उदाहरण है। न कोई ओवरड्रामैटिक एक्सपेरिमेंट, न ही ट्रेंड्स के पीछे भागने की होड़, फिर भी उनका हर लुक बेहद एलिगेंट और यादगार होता है।
आज की फैशन-फॉरवर्ड दुनिया में, जहां हर दिन नया ट्रेंड सामने आता है, आशा भोसले का साड़ी स्टाइल हमें सिखाता है कि क्लासिक हमेशा क्लासी रहता है। आइए उनके लुक्स से कुछ इंस्पीरेशन लेते हैं।

(Picture Courtesy: Instagram)
सिल्क साड़ियों का रॉयल टच
आशा भोसले को अक्सर खूबसूरत सिल्क साड़ियों में देखा गया है, खासकर कांजीवरम और बनारसी। इन साड़ियों की सबसे बड़ी खासियत है उनका रिच टेक्सचर और ट्रेडिशनल अपील।
- स्टाइल टिप- अपनी वॉर्डरोब में एक क्लासिक सिल्क साड़ी जरूर शामिल करें। यह हर खास मौके पर आपको ग्रेसफुल और रॉयल लुक देती है।
सॉफ्ट कलर्स और एलीगेंट कॉन्ट्रास्ट
उनके साड़ी कलेक्शन में पेस्टल शेड्स, ऑफ-व्हाइट, गोल्डन और सटल ब्राइट्स का खूबसूरत बैलेंस देखने को मिलता है। वह अक्सर ऐसे रंग चुनती हैं जो आंखों को सुकून दें, लेकिन साथ ही स्टेटमेंट भी बनाएं।
- स्टाइल टिप- बहुत ज्यादा चमकीले रंगों की बजाय सॉफ्ट टोन और कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ बैलेंस बनाएं।
मिनिमल जूलरी
आशा भोसले का जूलरी गेम हमेशा सटल, लेकिन स्टेटमेंट होता है, जैसे- मोती की माला, गोल्ड इयररिंग्स या एक सिंपल ब्रेसलेट।
खबरें और भी
- स्टाइल टिप- साड़ी के साथ बहुत ज्यादा जूलरी पहनने की जरूरत नहीं। एक या दो स्टेटमेंट पीस ही काफी होते हैं।
सिग्नेचर मेकअप
उनका मेकअप हमेशा क्लासिक रहा है, हल्का बेस, रेड या ब्राउन न्यूड लिपस्टिक और सिग्नेचर मरून बिंदी। यही एलिमेंट उनके पूरे लुक को कंप्लीट करता है।
- स्टाइल टिप- साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट कलर या मरून रंग की बिंदी तुरंत आपके लुक को निखार देगी।
हेयरस्टाइल में सादगी
आशा भोसले का हेयरस्टाइल अक्सर सिंपल और नीट होता है, कभी बन, कभी हल्के खुले बाल।
- स्टाइल टिप- ओवरस्टाइलिंग से बचें। साड़ी के साथ क्लीन और एलिगेंट हेयरस्टाइल ज्यादा सूट करता है।
फिट और ड्रेपिंग का परफेक्शन
उनकी साड़ियों की ड्रेपिंग हमेशा परफेक्ट होती है, न ज्यादा टाइट, न ज्यादा लूज। यही वजह है कि उनका लुक इतना पॉलिश्ड लगता है।
- स्टाइल टिप- साड़ी का सही फिट और साफ-सुथरी प्लेट्स आपके पूरे लुक को बदल सकते हैं।
कॉन्फिडेंस है असली एक्सेसरी
आशा भोसले के हर लुक की सबसे खास बात है उनका कॉन्फिडेंस और ग्रेस। वो जो भी पहनती हैं, उसे पूरी शिद्दत और आत्मविश्वास के साथ कैरी करती हैं।
- स्टाइल टिप- कोई भी आउटफिट तभी अच्छा लगता है जब आप उसे कॉन्फिडेंस के साथ पहनते हैं।