यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Almonds Face Pack Benefits: इंस्टेंट ग्लो के साथ चाहिए कील-मुंहासों से छुटकारा, तो ट्राई करें ये फेस पैक्स
Almonds Face Pack Benefits कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर बादाम त्वचा के लिए तो बेहद फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। इसके इस्तेमाल से आप चेहरे की खूबसूरती निखा ...और पढ़ें

HighLights
- त्वचा की चमक बढ़ाने में बेहद फायदेमंद है बादाम
- बादाम से बने फेस पैक दूर करते हैं त्वचा से जुड़ी समस्याएं
- असमय बुढ़ापे की समस्या भी दूर करता है बादाम
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Almonds Face Pack Benefits: बेदाग त्वचा की चाहत महिलाओं से लेकर पुरुषों तक को होती है, लेकिन अगर आप चेहरे को दाग- धब्बों से मुक्त रखना चाहते हैं, तो अच्छा खानपान, हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ही प्रॉपर स्किन केयर भी जरूरी है। स्किन केयर की कमी भी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं की वजह बन सकती है। कील-मुंहासों के साथ ही त्वचा समय से पहले बूढ़ी भी नजर आने लगती है। अगर आप भी एजिंग प्रोसेस को स्लो करना चाहती हैं, चेहरे की चमक बढ़ाना चाहती हैं और बेदाग खूबसूरती चाहती हैं, तो बादाम को बनाएं अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्सा। आइए जानते हैं कैसे करना है इसका इस्तेमाल।
बादाम- दही फेस पैक
आपको चाहिए
4 बादाम (रातभर भिगोए हुए), 2 टीस्पून दही
ऐसे करें इस्तेमाल
- बादाम छीलकर पेस्ट बना लें।
- इसमें दही मिलाकर चेहरे- गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- हफ्ते में दो बार इसे लगाएं।
- त्वचा पर अलग ही निखार दिखाई देगा।
बादाम- नारियल फेस पैक
आपको चाहिए
4-5 बादाम (रातभर पानी में भिगोए हुए), 2 टीस्पून नारियल का दूध
ऐसे करें इस्तेमाल
- बादाम को पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसमें दूध मिलाकर चेहरे- गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
- 5-6 दिन में एक बार इसे लगाएं।
- रंगत में निखार दिखाई देने लगेगा।
बादाम- पपीता फेस पैक
आपको चाहिए
4-5 बादाम (रातभर पानी में भीगे हुए), 1 टेबलस्पून पके पपीते का पल्प
ऐसे करें इस्तेमाल
- बादाम को छीलकर पीस लें।
- इसमें पपीते का पल्प मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
- हफ्ते में एक- दो बार इसे लगाएं।
- कील- मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।
.jpg)
बादाम- शहद फेस पैक
आपको चाहिए
बादाम (रातभर भिगोए हुए), दो टीस्पून शहद
ऐसे करें इस्तेमाल
- बादाम को छीलकर पीस लें।
- इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- हफ्ते में एक बार इसे लगाएं। इंस्टेंट ग्लो मिलेगा।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic credit- freepik