Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tomato Face Pack: त्वचा पर लाना है नेचुरल निखार, तो चेहरे पर अप्लाई करें टमाटर के ये फेस पैक

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 04:09 PM (IST)

    Tomato Face Pack किचन में मौजूद ऐसी कई चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से आप त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। इन्हीं चीजों में से एक है टमाटर। इसमें विटामिन-सी ...और पढ़ें

    Tomato Face Pack: चेहरे पर अप्लाई करें टमाटर के ये फेस पैक
    Tomato Face Pack: चेहरे पर अप्लाई करें टमाटर के ये फेस पैक

    HighLights

    1. टमाटर में विटामिन-सी, कोलिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं कम होती हैं।
    3. जैतून का तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tomato Face Pack: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो खूबसूरत दिखे। इसके लिए महंगे से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये चेहरे को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप नेचुरल चीजों की मदद से स्किन को चमकदार बना सकते हैं। आज आपको टमाटर के फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिन्हें चेहरे पर अप्लाई करने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं, इन फेस पैक को बनाने का तरीका।

    टमाटर और खीरा

    इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में टमाटर का रस लें, इसमें खीरे का पेस्ट मिक्स करें। इस मिश्रण में शहद भी मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट के बाद पानी से धो लें। यह फेस पैक स्किन की एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करता है।

    टमाटर और जैतून का तेल

    जैतून का तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करता है। इसे बनाने के लिए टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें, इसमें एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद गुनगुना पानी से धो लें। इस पैक के इस्तेमाल से त्वचा सॉफ्ट रहेगी।

    यह भी पढ़ें: स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ मुंहासे कम करने तक, जानें चेहरे पर किशमिश के पानी लगाने के ढेरों फायदे

    टमाटर और नींबू का पैक

    एक छोटे बाउल में टमाटर का रस लें। इसमें दही और नींबू का रस मिक्स करें। इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

    खबरें और भी

    टमाटर और ओट्स का फेस पैक

    एक बाउल में टमाटर का रस और ओटमील पाउडर डालें। इस मिश्रण में खीरे का पेस्ट भी मिला सकते हैं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं । लगभग 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

    टमाटर और शहद का पैक

    टमाटर के रस में शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

    यह भी पढ़ें: Haemoglobin Rich foods: आयरन से भरपूर हैं ये हेल्दी चीजें, इन्हें खाने से बढ़ेगा आपका हीमोग्लोबिन

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik