Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ मुंहासे कम करने तक, जानें चेहरे पर किशमिश के पानी लगाने के ढेरों फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 02:45 PM (GMT+05:30)

    Raisin Water For Glowing Skin सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स काफी फायदेमंद होते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इन्हें डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती ...और पढ़ें

    Raisin Water For Glowing Skin: स्किन प्रॉब्लम की छुट्टी करता है किशमिश का पानी
    Raisin Water For Glowing Skin: स्किन प्रॉब्लम की छुट्टी करता है किशमिश का पानी

    HighLights

    1. किशमिश एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है।
    2. इसमें आयरन, विटामिन-ई, विटामिन-सी, पौटेशियम तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    3. किशमिश का पानी त्वचा को हाइड्रेट करने में कारगर है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raisin Water For Glowing Skin: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ और ग्लोइंग दिखें। प्रदूषण, तनाव आदि के कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं आम होती जा रही हैं। अक्सर लोग स्किन प्रॉब्लम के कारण अपनी उम्र से ज्यादा बड़े नजर आते हैं। ड्राई फ्रूट्स की मदद स्किन की खोई चमक वापस ला सकते हैं। जी हां, किशमिश के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को हेल्दी रख सकते हैं। इसमें आयरन, विटामिन-ई, विटामिन-सी, पौटेशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। स्किन को चमकदार बनाने के लिए किशमिश का पानी कारगर साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं, त्वचा पर किशमिश के पानी लगाने के फायदे ।

    त्वचा को करता है हाइड्रेट

    किशमिश में पानी की मात्रा अधिक होती है। जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने में मददगार है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लो करती है।

    ग्लोइंग स्किन के लिए

    किशमिश एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इससे स्किन की रंगत में निखार आता है। इसके अलावा, त्वचा पर किशमिश के पानी का उपयोग कर त्वचा को हेल्दी बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: पाना चाहती हैं हेल्दी और Glowing Skin, तो रोजाना खाली पेट पिएं ये 5 तरह के मॉर्निंग ड्रिंक्स

    मुंहासे कम करता है

    किशमिश में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं, जो मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए किशमिश का पानी टोनर के रूप में चेहरे पर लगा सकते हैं।

    त्वचा की बनावट में सुधार करता है

    किशमिश के पानी से त्वचा की बनावट में भी सुधार होती है। इससे स्किन सॉफ्ट रहती है।

     यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: हेयर फॉल से हैं परेशान, तो इन 6 तरह के बीजों को अपनी डाइट में करें शामिल

    इस तरह बनाएं किशमिश का पानी

    • सबसे पहले 10 से 15 किशमिश लें और इसे अच्छी तरह धो लें।
    •  धुली हुई किशमिश को कांच के कंटेनर में रखें।
    •  अब इसमें एक कप गुनगुना पानी डालें।
    • इसे रात भर के लिए पानी में भीगने के लिए छोड़ दें।
    • अगले दिन इस पानी को छान लें और इसे टोनर के रूप में चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik