यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hair Care Tips: हेयर फॉल से हैं परेशान, तो इन 6 तरह के बीजों को अपनी डाइट में करें शामिल
Hair Care Tipsप्रदूषण गलत खानपान बदलती लाइफस्टाइल के कारण बालों से जुड़ी समस्या आम है। मार्केट में ऐसे कई हेयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जो हेयर फॉल कंट्र ...और पढ़ें

HighLights
- हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में अलसी के बीजों को शामिल कर सकते हैं।
- कलौंजी के बीजों में एंटी फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
- मेथी दाने भी बालों की ग्रोथ के लिए काफी कारगर है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: इन दिनों बालों की समस्या आम होती जा रही है। लोग बालों को हेल्दी रखने के लिए कई उपाय अजमाते हैं। घरेलू उपाय से लेकर महंगे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इतना करने के बाद भी बालों का टूटना कम नहीं होता। आप जो खाते हैं, उसका भी असर बालों पर पड़ता है। ऐसे में आज आपको कुछ सीड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामल करेंगे, तो हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
कद्दू के बीज
इन बीजों में आयरन और विटामिन-सी पाया जाता है। आप कद्दू के बीजों को सलाद या सब्जी में शामिल कर खा सकते हैं। जिससे बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये बालों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इनमें जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होते हैं, जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। आप इसका इस्तेमाल नाश्ते में जई, दही, सूप, स्मूदी, सब्जियां और सलाद आदि में कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tomato Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक, टमाटर खाने के हैं गजब के फायदे
अलसी के बीज
हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में अलसी के बीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे बाल झड़ना कम हो सकता है। ये बीज रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। आप इन बीजों को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
मेथी के बीज
बालों की ग्रोथ के लिए मेथी दाने काफी कारगर है। आप इसे बालों पर लगाने के अलावा खा भी सकते हैं। इससे बालों से जुड़ी समस्याएं कम होती है।
कलौंजी के बीज
कलौंजी के बीजों से आपके बालों को पोषण मिल सकता है। इसमें एंटी फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपके बालों को कई समस्याओं से निजात दिलाते हैं।
यह भी पढ़ें: वेट लॉस से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक, जानें Chia Seeds का पानी पीने के अनगिनत फायदे
तिल के बीज
बालों के विकास के लिए तिल के बीज काफी फायदेमंद माना जाता है। तिल खनिज, विटामिन और फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो बालों को चमक और मजबूती देते हैं। इसका इस्तेमाल सब्जी, सलाद आदि में किया जाता है। आप तिल से लड्डू भी बना सकते हैं।
खबरें और भी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy:Freepik