Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वेट लॉस से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक, जानें Chia Seeds का पानी पीने के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 07:26 AM (GMT+05:30)

    Chia Seeds Water Benefits चिया सीड्स सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। ये छोटे-छोटे बीज कई गुणों से भरपूर होते हैं। इन बीजों में फाइबर पर्याप्त मात्रा ...और पढ़ें

    Chia Seeds Water Benefits: क्यों फायदेमंद है चिया सीड्स का पानी
    Chia Seeds Water Benefits: क्यों फायदेमंद है चिया सीड्स का पानी

    HighLights

    1. चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है
    2. ये बीज हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
    3. चिया सीड्स का पानी हड्डियों से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chia Seeds Water Benefits: चिया सीड्स कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यह स्किन और बालों को भी लाभ पहुंचाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। खाने में चिया सीड्स का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है, लेकिन चिया सीड्स के पानी का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं, पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीने के फायदे।

    पाचन को बेहतर बनाए

    चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट चिया सीड्स के पानी को पीते हैं, तो आपका पाचन बेहतर हो सकता है। यह मल त्याग को आसान बनाता है। जिससे आप कब्ज की समस्या से बच सकते हैं।

    वजन घटाने में मददगार

    चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। वजन कम करने के लिए आप नियमित रूप से खाली पेट चिया सीड्स का पानी पी सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर आपकी भूख को कंट्रोल करता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर कब्ज से राहत दिलाने तक, जानें अंगूर खाने के शानदार 5 फायदे

    हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

    चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य तत्व मौजूद होते हैं । ये बीज हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। चिया सीड्स के पानी पीने से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है।

    खबरें और भी

    हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद

    चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। चिया सीड्स का पानी हड्डियों से जुड़ी समस्या कम करने में मददगार है।

    ब्लड शुगर करता है कंट्रोल

    अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको अपनी डाइट में चिया सीड्स का पानी जरूर शामिल करना चाहिए। यह रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: High Cholesterol: डाइट में शामिल करें ये 5 तरह के नेचुरल ड्रिंक्स, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल होगा कम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik