यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tomato Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक, टमाटर खाने के हैं गजब के फायदे
Tomato Benefits टमाटर के इस्तेमाल से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। अक्सर लोग इसका उपयोग सब्जी और दाल में करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भ ...और पढ़ें

HighLights
- टमाटर में विटामिन-सी, विटामिन-ए, फाइबर, कैल्शियम तमाम पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं
- डायबिटीज के मरीजों के लिए टमाटर काफी फायदेमंद माना जाता है।
- टमाटर में मौजूद लाइकोपीन हृदय संबंधी बीमारियों से बचा सकता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tomato Benefits: सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। ये पौष्टिक गुणों से भरपूर होती हैं, जो सेहत के लिए जरूरी है। इन्हीं सब्जियों में से एक है टमाटर। जिसका इस्तेमाल लगभग हर सब्जी के साथ किया जाता है। इसके इस्तेमाल से सब्जी का स्वाद बढ़ता है। स्वादिष्ट होने के साथ टमाटर पोषक तत्वों का भी खजाना है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, फाइबर, कैल्शियम तमाम पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं, टमाटर खाने के फायदे।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
टमाटर में विटामिन-के और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार है। हड्डियों की मजबूती के लिए आप अपनी डाइट में टमाटर शामिल कर सकते हैं, इससे आपके शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होगी।
यह भी पढ़ें:Methi For Weight loss: वजन कम करने में मददगार है मेथी, आज ही इन पांच तरीकों से करें डाइट में शामिल
दिल को स्वस्थ रखने में मददगार
टमाटर में मौजूद लाइकोपीन हृदय संबंधी बीमारियों से बचा सकता है। अगर आप नियमित रूप से डाइट में टमाटर शामिल करते हैं, तो कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए गुणकारी
टमाटर खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे। टमाटर पीलिया जैसी बीमारी को भी कम करने में कारगर है।
आंखों के लिए फायदेमंद
टमाटर में विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिससे आंखों की रोशनी बेहतर होती है। टमाटर खाने से आप रतौंधी से भी बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से घर पर ही बनाएं बालगोपाल के लिए झूला
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है। जो हमारी त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आप टमाटर की मदद से चेहरे की सफाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप सलाद में भी टमाटर शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ए आपके बालों को हेल्दी रखने में मददगार है।
खबरें और भी
ब्लड शुगर करता है कंट्रोल
टमाटर में क्रोमियम पाया जाता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वो अपनी डाइट में टमाटर जरूर शामिल करें। इससे ब्लड शुगर का स्तर सामान्य हो सकता है।
इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
टमाटर विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके लिए आप टमाटर का जूस पी सकते हैं। इसमें मौजूद गुण आपके शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik