Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से घर पर ही बनाएं बालगोपाल के लिए झूला

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 11:54 AM (IST)

    Krishna Janmashtami 2023 हर तरफ श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची है। इस त्योहार में विधि-विधान के साथ कान्हा जी का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस दिन लोग अपन ...और पढ़ें

    Krishna Janmashtami 2023: इस तरह बनाएं बालगोपाल के लिए झूला
    Krishna Janmashtami 2023: इस तरह बनाएं बालगोपाल के लिए झूला

    HighLights

    1. आप घर पर ही कुछ सुंदर पालने बना सकते हैं।
    2. घर में मौजूद छोटी टोकरी से श्रीकृष्ण के लिए पालना बना सकते हैं।
    3. आइसक्रीम स्टिक्स की मदद से भी झूला बनाया जा सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाते हैं। इस दिन पूरी विधि-विधान से बालगोपाल की पूजा की जाती है और उन्हें पालने में डाला जाता है। वैसे तो मार्केट में कई तरह के पालने आपको मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप घर में ही पालना बनाना चाहते हैं. तो हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें आजमाकर आप घर पर ही कुछ सुंदर पालने बना सकते हैं।

    टोकरी से बनाएं पालना

    आप घर में मौजूद छोटी टोकरी से श्रीकृष्ण के लिए पालना बना सकते हैं। पालने को आप मलमल के कपड़े, रेशम के धागे, मोटी लेस आदि से सजा सकते हैं। इसके अलावा रेशम और ऊन के धागे को टोकरी पर लपेटकर पालना बना सकते हैं।

    कार्डबोर्ड की मदद से बनाएं झूला

    घर में मौजूद कार्डबोर्ड को काट कर उसे झूले का आकार दें और उसे कलर करके आप खूबसूरत झूला बना सकते हैं। आप चाहे तो इस पर मोरपंख चिपका कर भी इसका लुक औऱ भी आकर्षक कर सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by laddu gopal ji jhula (@laddu_gopal_jhula_dress)

    न्यूज पेपर झूला

    आप न्यूज पेपर की मदद से भी बालगोपाल के लिए झूला बना सकते हैं। पेपर को पानी में भिगो दें और कुछ देर बाद निकाल लें। इसके बाद इसमें फेविकॉल मिक्स करें अब इसके झूले का लुक दें। आप कलरफुल पेपर से भी इसे सजा सकते हैं।

    खबरें और भी

    आइसक्रीम स्टिक्स

    आइसक्रीम स्टिक्स की मदद से भी झूला बनाया जा सकता है। आइसक्रीम स्टिक्स को फेविकॉल से चिपका कर झूले को आकार दें। इस पर आप अपने पसंद का कलर करें और स्टिक्स पर कुछ स्टोन्स को चिपकाकर अपने झूले को कंप्लीट करें।

    पेपर कप झूला

    आप पेपर कप की मदद से भी खूबसूरत झूला बना सकते हैं। सबसे पहले आप पेपर के दो रोड के आकार कर लें और इसमें रंग-बिरंगे कलर के पेपर को रैप कर लें। अब एक पेपर कप लें, इसे कमल के फूल के आकार में काट लें। इसमें रंग भर लें और झूले का शेप दे दें।

    Pic Credit: Instagram/laddu_gopal_jhula_dress//balgopaladress_kunj/