Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aloe Vera Face Packs: एलोवेरा के इस्तेमाल से पाएं चमकती त्वचा, जानें इससे फेस पैक बनाने का तरीका

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 05:38 PM (GMT+05:30)

    Aloe Vera Face Packs एलोवेरा एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है जो त्वचा को सूरज से होने वाले ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाता है इसे लगाने से ...और पढ़ें

    Aloe Vera Face Packs: पाना चाहते हैं दमकती त्वचा, तो इस तरह करें एलोवेरा का इस्तेमाल
    Aloe Vera Face Packs: पाना चाहते हैं दमकती त्वचा, तो इस तरह करें एलोवेरा का इस्तेमाल

    HighLights

    1. ग्लोइंग स्किन के लिए आप नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    2. ऑयली स्किन के लिए एलोवेरा क फेस पैक काफी कारगर हो सकता है।
    3. एलोवेरा का फेस पैक सेंसिटिव स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Aloe Vera Face Packs: एलोवेरा सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह हमारी स्किन के लिए एक जादू के रूप में काम करता है। आजकल मार्केट में इसका जूस भी उपलब्ध हैं, जिसे पीने से हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं तो वहीं चेहरे पर इसे लगाने से हमारी स्किन दमक उठती है।

    अगर आप नियमित तौर पर एलोवेरा का उपयोग अपने चेहरे पर करते हैं, तो टैनिंग, मुहांसे, दाग-धब्बे जैसी कई अन्य त्वचा संबंधित परेशानियों से आपको कुछ ही दिन में छुटकारा मिल सकता है। आप घर पर अपने स्किन के हिसाब से फेस पैक बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका।

    सामान्य त्वचा के लिए

    एलोवेरा हमारी स्किन को ठंडा रखता है। ग्लोइंग स्किन के लिए आप नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखने में काफी मदद करता है।

    इस तरह बनाएं फेस पैक

    एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, एक बड़ा चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच संतरे का छिलका, एक टी स्पून दही। अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 30 मिनट पानी से धो लें और तौलिए से थपथपाकर सुखाएं। हफ्ते में इस पैक का इस्तेमाल 2 बार कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    ऑयली त्वचा के लिए

    ऑयली स्किन पर आमतौर पर मुंहासे होने का खतरा बना रहता है और नियमित रूप से इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा पर कई चमत्कारी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। साफ त्वचा पाने के लिए इस पैक को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

    फेस पैक बनाने की विधि

    एलोवेरा की पत्तियों को अच्छे से धोकर, पानी में उबाल लें, फिर इसे पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में शहद की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

    सूखी त्वचा के लिए

    शरीर में पानी की कमी के कारण ड्राई स्किन की समस्या होती है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है। इसके लिए आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। आप स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए चेहरे पर एलोवेरा का फेस पैक भी लगा सकते हैं।

    पैक बनाने का तरीका

    एक बाउल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें जैतून का तेल मिलाएं और इसमें थोड़ा शिया बटर भी एड करें। इसे अच्छी तरह मिलाते रहें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पैक को कम से कम 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

    सेंसिटिव त्वचा के लिए

    एलोवेरा का यह फेस पैक चेहरे को ठंडक देता है, साथ ही हमारी स्किन से गंदगी को साफ करता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हैं, तो आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    फेस पैक बनाने का आसान तरीका

    दो चम्मच एलोवेरा जेल में खीरे का रस और दही मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें और इसमें दो से तीन बूंद गुलाब जल या कोई एसेंशियल ऑयल मिलाएं। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik