यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Beauty Tips: पाना चाहते हैं चेहरे का खोया हुआ निखार वापस, तो आज ही ट्राई करें कॉफी से बने ये 4 फेस मास्क
धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण से सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा भी काफी प्रभावित होती है। ऐसे में अपना खोया हुआ निखार वापस पाने के लिए लोग कई ब्यूटी केय ...और पढ़ें

HighLights
- लोग अक्सर नींद भगाने के लिए कॉफी का इस्तेमाल करते हैं।
- हालांकि, यह आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में भी मददगार है।
- कॉफी से बने फेस मास्क की मदद से आप निखरी त्वचा पा सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Beauty Tips: अपने चेहरे का निखार बनाए रखने के लिए लोग कई उपाय आजमाते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे खूबसूरत दिखना पसंद नहीं। अपनी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए लोग विभिन्न तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, केमिकल युक्त इन प्रोडक्ट्स से कई बार स्किन को नुकसान होने लगता है। ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से निखरी त्वचा पा सकते हैं।
अपने चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि आपको कॉफी पीने की जगह लगानी होगी। दरअसल, कॉफी फेस मास्क आपकी त्वचा को निखारने में काफी मदद करता है। साथ ही इससे चेहरे की नेचुरल खूबसूरती को वापस पाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं त्वचा निखारने के लिए कुछ आसान और असरदार कॉफी फेस मास्क के बारे-
यह भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में भी बना रहेगा चेहरे का ग्लो, अगर देंगी इन बेसिक चीज़ों पर ध्यान
कॉफी और हल्दी पाउडर फेस मास्क
एक बड़े चम्मच कॉफी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और दो चम्मच दूध को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और फिर इस पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी- बैक्टीरियल गुण चेहरे के दाग और धब्बों को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही कॉफी चेहरे की कम टाइटनिंग की समस्या को दूर कर इसे फिर से टाइट बनाने में मदद करती है।
कॉफी और एलोवेरा जेल फेस मास्क
दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर इसमें थोड़ा सा दूध मिक्स करें और फिर अच्छे से मिक्स होने पर इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। कॉफी और एलोवेरा से ब्लैक हेड्स खत्म करने में आसानी होती है। साथ ही कॉफी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण चेहरे को अंदर से पोषण देकर खूबसूरत, ग्लोइंग मनाने में मदद करते हैं।
खबरें और भी
कॉफी और बेसन फेस मास्क
दो चम्मच कॉफी पाउडर में तीन चम्मच बेसन, एलोवेरा जेल और शहद को अच्छे से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे धो लें। इस फेस माक्स की मदद से आपका चेहरा खूबसूरत और खिला खिला नजर आएगा। साथ ही इससे चेहरे के डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद मिलती है।
कॉफी और नारियल तेल फेस मास्क
नारियल के तेल में कॉफी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे को पर्याप्त नमी मिलती है। इससे चेहरे में होने वाले खिंचाव ओर रूखेपन को खत्म किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- वर्कआउट भी हो सकता है आपके पिंपल्स की वजह, ऐसे रख सकते हैं अपनी स्किन का ख्याल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित नुस्खे, सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik