Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skin Care Tips: बढ़ती उम्र में भी बना रहेगा चेहरे का ग्लो, अगर देंगी इन बेसिक चीज़ों पर ध्यान

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 07:13 AM (IST)

    चेहरा हमारी बॉडी को सबसे जरूरी हिस्सा होता है जिस पर महिलाओं से लेकर पुरुष तक खासतौर से ध्यान देते हैं लेकिन फिर भी कई बार जिस चमक की चाहत होती है वो ...और पढ़ें

    Skin Care Tips हेल्दी एंड ग्लोइंग स्किन के बेसिक टिप्स
    Skin Care Tips हेल्दी एंड ग्लोइंग स्किन के बेसिक टिप्स

    HighLights

    1. बेसिक स्किन केयर टिप्स, जो बढ़ती उम्र में भी बरकरार रखेंगे आपका ग्लो।
    2. ताउम्र जवां बने रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin Care Tips: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की चाहत सभी को होती है, लेकिन अगर आपको लगता है कि इसके लिए पॉर्लर के मंहगे ट्रीटमेंट्स की जरूरत होती है, तो आप गलत है। जरूरत है तो बस सही देखभाल की। स्किन केयर से जुड़े कुछ बहुत ही बेसिक टिप्स हैं, जिन्हें अगर आप नियमित रूप से फॉलो करें, तो बढ़ती उम्र में भी बना रहेगा चेहरे का ग्लो।

    1. हफ्ते में दो बार चेहरे की एक एक दिन बॉडी स्क्रबिंग जरूरी है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच बादाम तेल, 1 बड़ा चम्मच जौ का आटा और छोटी मात्रा में शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और इससे बॉडी की स्क्रबिंग करें। 10-15 मिनट बाद शॉवर लें। शरीर पर जमी मैल दूर होती है और बॉडी शाइन करती है। 

    2. चेहरे की रोजाना क्लींजिंग सबसे जरूरी स्टेप है। सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से धोएं, फिर क्लेंजर का इस्तेमाल करें और उसके बाद अच्छे से मॉयश्चराइज कर लें। 

    3. रोजाना चेहरे की मसाज करने से डबल फायदे मिलते हैं। एक तो इससे चेहरे का निखार बढ़ता है और दूसरा रिंकल्स, डबल चिन की भी समस्या दूर होती है। मसाज के लिए आप बादाम, नारियल तेल किसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

    4. चेहरा को जवां और चमकदार बनाए रखने के लिए खुश रहना और खिल-खिलाकर हंसना भी जरूरी है। हंसने से चेहरे की मसल्स स्ट्रेच होती हैं। स्माइल से चेहरे की 42 मांसपेशियां एक्टिव होती हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में जरूरी होती हैं। 

    खबरें और भी

    5. डाइट में प्रोबायोटिक्स की मात्रा बढ़ाएं। प्रोबायोटिक गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जिससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। पेट साफ रहने से चेहरे पर भी रौनक बनी रहती है। 

    6. फलों को खासतौर से अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इसके साथ ही जूस भी पिएं। जूस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर से टॉक्सिंस को दूर करते हैं।

    7. स्किन को हेल्दी और जवां बनाए रखने के लिए डाइट में नमक और चीनी दोनों की मात्रा को आउट कर दें। इस एक सीक्रेट को अपनाकर आप 50 की उम्र में भी 30 की नजर आ सकती हैं। 

    8. एक जो सबसे जरूरी चीज है वो है नियमित रूप से व्यायाम करें। इससे ब्लड का सर्कुलेशन सुधरता है जिसका फायदा शरीर के साथ चेहरे और बालों को भी मिलता है।

    ये भी पढ़ेंः- पैरों में हो गई जिद्दी टैनिंग,तो इन उपायों से आसानी से निखारें रंगत

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik