विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tanning Removal Tips: पैरों में हो गई जिद्दी टैनिंग,तो इन उपायों से आसानी से निखारें रंगत

Published: Sat, 09 Mar 2024 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2024 07:15 AM (IST)

अक्सर धूप की वजह से हमारी स्किन टैनिंग (Tanning) का शिकार हो जाती है। यह सिर्फ हमारे चेहरे ही नहीं ...और पढ़ें

इन तरीकों से पाएं पैरों की टैनिंग से छुटकारा
इन तरीकों से पाएं पैरों की टैनिंग से छुटकारा

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सूरज की रोशनी से होने वाली टैनिंग (Tanning Removal Tips) चाहे चेहरे पर हो या फिर हाथ और पैर पर कहीं भी अच्छा नहीं लगती। इसे हटाने के लिए हम बहुत सारे उपाय अपनाते हैं, यहां तक कि पार्लर भी जाते हैं और वहां मैनीक्योर पैडिक्योर भी करवाते हैं। टैनिंग सबको होती है, लेकिन बस फर्क इतना है कि किसी को कम और किसी को ज्यादा होती है।

वैसे तो हम अपने पूरे शरीर की खुबसूरती का ख्याल रखते हैं, लेकिन आज जानेंगे अपने पैरों की टैनिंग को हटाने के बारे में। गोरे और खूबसूरत पैर किसे पसंद नहीं है और इसमें टैनिंग हो जाए, तो वो चांद में दाग जैसा होगा। तो आइए जानते हैं इस टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में -

यह भी पढ़ें- Rihanna के बाद अब उनके ब्यूटी ब्रांड का भी होने वाला है भारत में डेब्यू, जानें इससे जुड़ी सभी बातें

एलोवेरा और बादाम का तेल

एलोवेरा जेल में थोड़ा सा बादाम तेल मिक्स करें और फिर इसे अपने पैरों पर लगाएं और एक घंटे बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

दूध-हल्दी और टमाटर पाउडर

हल्दी पाउडर में टमाटर का पेस्ट और थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे अपने पैरों पर लगाएं। सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

संतरे का छिलका और दही

संतरे के छिलके में दही को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे अपने पैरों पर अच्छे से लगाएं और सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

शहद, जैतून का तेल और नींबू का रस

जैतून के तेल में शहद और नींबू का रस अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे अपने पैरों पर लगाएं और एक घंटे बाद नॉर्मल पानी से धुलें।

पपीता और शहद

पपीता के पेस्ट में शायद मिक्स करके पैरों पर लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें।

कच्चा दूध और चावल का आटा

कच्चे दूध में चावल का आटा मिक्स करके इससे अपने पैरों को स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा और दही

पैरों में टैनिंग बहुत ज्यादा है तो बेकिंग सोडा पाउडर में दही को अच्छे से मिक्स करें और अपने पैरों पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे मसाज करते हुए हटाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेदिक गिलोय से बनने वाले फेस पैक देंगे आपको बेदाग निखार, जानें कैसे बनाएं इसके फेस पैक्स

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।