यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Giloy Face Packs: आयुर्वेदिक गिलोय से बनने वाले फेस पैक देंगे आपको बेदाग निखार, जानें कैसे बनाएं इसके फेस पैक्स
बेदाग निखरी त्वचा पाने में गिलोय काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके अलग-अलग फेस पैक्स बनाकर लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है ...और पढ़ें

HighLights
- बेदाग और निखरी त्वचा पाने में गिलोय मदद कर सकता है।
- इसे दूध, मुल्तानी मिट्टी, हल्दी, नींबू या एलोवेरा के साथ मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं।
- इसे लगाने से चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद मिलती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Giloy Face Packs: बेदाग निखार और खूबसूरत चेहरे की चाहत किसे नहीं होती। सभी अपने चेहरे को खुबसूरत दिखाने के लिए न जानें कितने रुपए पार्लर में खर्च कर आते हैं। ऐसे में अगर कुछ आयुर्वेदिक उपाय अपनाया जाए, जिससे त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए निखार मिल सके, तो क्या कहना। गिलोय, जो की एक आयुर्वेदिक औषधी है, का उपयोग फेस पैक बनाने के लिए भी किया जाता है और जो हमारी स्किन को चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं, इससे बनने वाले कई तरह के फेस मास्क के बारे में।
गिलोय से बनने वाले फेस पैक
गिलोय (Giloy) का सुंदरता के लिए अनेकों तरीकों से उपयोग किया जा सकता है, जिसमें फेस पैक भी शामिल है। गिलोय में अनेक गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
गिलोय पाउडर और दूध फेस पैक
गिलोय पाउडर को डेली एक कटोरी में दो चमच दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है।
गिलोय और मुल्तानी मिट्टी पैक
एक चम्मच गिलोय पाउडर और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी को एक बाउल में पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने तक रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Rihanna के बाद अब उनके ब्यूटी ब्रांड का भी होने वाला है भारत में डेब्यू, जानें इससे जुड़ी सभी बातें
गिलोय और एलोवेरा फेस पैक
तीन चम्मच गिलोय पाउडर को ताजी पत्तियों के एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेस पैक बनाएं। इस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 20-30 मिनट तक रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें। यह त्वचा को फ्रेश और मुलायम बनाए रखता है।
गिलोय और नींबू फेस पैक
दो बड़े चम्मच गिलोय पाउडर में आवश्यकतानुसार नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद इसे धो लें। यह त्वचा को चमकदार बनाए रखता है और दाग-धब्बे हटाने में भी मदद करता है।
गिलोय और हल्दी फेस पैक
एक चम्मच गिलोय पाउडर और आधा चमच हल्दी पाउडर और इसमें थोड़ा-सा दूध या रोज वॉटर मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
गिलोय और सेब फेस पैक
एक छोटे सेब की प्यूरी में आधा चम्मच गिलोय पाउडर मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें: रखना चाहते हैं अपने बालों और त्वचा को हेल्दी, तो डाइट में बायोटिन-रिच फूड्स को करें शामिल
Picture Courtesy: Freepik