विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chironji Face Packs: चिरौंजी के इन फेस पैक्स से पाएं बेदाग निखरी त्वचा, जरूर करें स्किन केयर में शामिल

Published: Fri, 23 Feb 2024 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2024 08:00 AM (IST)

स्किन केयर के लिए महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने से बदले आप अपने किचन में मौजूद इस लाजवाब वस्तु ...और पढ़ें

चिरौंजी के इन फेस पैक्स से पाएं बेदाग व निखरी त्वचा
चिरौंजी के इन फेस पैक्स से पाएं बेदाग व निखरी त्वचा

HighLights

  1. चिरौंजी का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी किया जा सकता है।
  2. एलोवेरा में इसे मिलाकर लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है।
  3. यह त्वचा को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाने में मददगार होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Chironji Face Packs: खाने में चिरौंजी का उपयोग तो बहुत तरीकों से किया जाता है, लेकिन इसका उपयोग स्किन केयर के लिए भी किया जाता है। चिरौंजी का फेस पैक चेहरे के लिए बहुत ही बेहतर उपाय है, जो त्वचा को नेचुरल शाइन देने के साथ-साथ अंदर से हाइड्रेटेड भी रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और नेचुरल ऑयल त्वचा को मॉइश्चराइज करते हैं और उसे चमकादार बनाते हैं।

इतना ही नहीं, चिरौंजी का फेस पैक त्वचा की अंदरूनी लेयर तक पहुंचता है और उसे गहराई से साफ करता है, जिससे स्किन से डेड सेल्स साफ हो जातें हैं और दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसका नियमित इस्तेमाल त्वचा को फिर से जीवंत, शाइनी, और ताजगी भरा बनाता है। यह फेस पैक त्वचा की उम्र को दरकिनार करता है और उसे निखारता है, जिससे चेहरा और भी सुंदर बनता जाता है। तो फिर देर किस बात कि आईए जानते हैं इससे बनने वाले फेस पैक्स के बारे में।

चिरौंजी से बनने वाले फेस पैक्स-

चिरौंजी शहद फेस पैक

एक छोटे कटोरे में एक चम्मच चिरौंजी पेस्ट और एक चम्मच शहद लें और इसमें थोड़ी-सी मलाई मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर इसे लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें:  पाना चाहती हैं चेहरे पर चांद सा नूर, तो ट्राई करें मक्के के आटे के ये फेस पैक्स

चिरौंजी हल्दी फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरे में एक चम्मच चिरौंजी पेस्ट और एक चम्मच हल्दी पाउडर के साथ थोड़ा-सा गुलाबजल लें और फिर से अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। इसे अच्छे से चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे का ऑयलीपन खत्म हो जाएगा और चेहरा खिला-खिला नजर आएगा।

चिरौंजी चंदन फेस पैक

एक कटोरे में दो चम्मच चिरौंजी पेस्ट और एक चम्मच चंदन पाउडर लें और मिक्स करने के लिए इसमें जरूरत के हिसाब से गुलाबजल मिलाएं, फिर इन तीनों को अच्छे से मिक्स करें और फिर स्मूद पेस्ट तैयार हो जानें पर इसे चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद धो लें। इससे आपके चेहरे पर आएगा बेदाग निखार।

चिरौंजी एलोवेरा फेस पैक

एक कटोरे में दो चम्मच चिरौंजी पेस्ट और दो चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें।

इन फेस पैक्स का नियमित उपयोग त्वचा को निखारता है, उसे चमकदार बनाता है, और हमेशा हाइड्रेटेड रखता है। इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे त्वचा ग्लोइंग और स्वास्थ बनी रहे।

हालांकि, इन फेस पैक्स को चेहरे पर लगाने से पहले एलर्जी का पता लगाने के लिए पैच टेस्ट करना न भूलें।

यह भी पढ़ें: एक्ने ने छीन ली है चेहरे की रौनक, तो इन आयुर्वेदिक उपायों से पाएं इस समस्या से निजात

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।