यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Acne Remedies: एक्ने ने छीन ली है चेहरे की रौनक, तो इन आयुर्वेदिक उपायों से पाएं इस समस्या से निजात
एक्ने एक बेहद आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। एक्ने अगर बहुत अधिक मात्रा में नहीं हो रहे हैं तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से घर पर ही इन ...और पढ़ें

HighLights
- त्वचा के पोर्स में ऑयल और डेड सेल्स इकट्ठा होने की वजह से एक्ने की समस्या होती है।
- एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों और छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके अलावा, हल्दी, एलोवेरा और टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करने से भी एक्ने की समस्या को कम किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क,नई दिल्ली। Acne Remedies: एक्ने एक ऐसी समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। एक्ने होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हार्मोनल असंतुलन, खराब डाइट, ऑयली स्किन, प्रदूषण सबसे आम हैं। एक्ने की समस्या आमतौर पर टीनेजर्स को होती है, लेकिन यह अन्य किसी उम्र के व्यक्ति को भी हो सकती है। इस कारण से कई बार चेहरे पर दाग रह जाते हैं, जिस कारण से कॉन्फिडेंस कम हो सकता है।
त्वचा के पोर्स में डेड स्किन सेल्स और ऑयल इकट्ठा हो जाते है, जिस कारण से वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिस कारण से वहां सूजन और रेडनेस हो जाती है। इसे ही एक्ने कहा जाता है। एक्ने का इलाज करने के लिए आमतौर पर, बेनजॉइल परऑक्साइड और सेलिस्लिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये सेंसिटिव स्किन के लिए काफी हार्ष हो सकते हैं। इसलिए अगर आप एक्ने का इलाज नेचुरल तरीके से करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय लेकर आए हैं। आइए जानते हैं, किन आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से एक्ने की समस्या को दूर कर सकते हैं।
टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिस कारण से एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और एक्ने की सूजन को भी कम करता है। इसे डाल्यूट करके कॉटन बॉल की मदद से एक्ने पर लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मुहांसे हो या झुर्रियां, स्किन की कई परेशानियों को दूर करेगा शहद, जानें इससे मिलने वाले फायदे
एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा में भी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो एक्ने की समस्या को कम करने में काफी मददगार होता है। साथ ही, यह स्किन की ड्राइनेस को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए एलोवेरा जेल को एक्ने पर लगाने से इसकी सूजन कम होती है और वह जल्दी ठीक होता है।
खबरें और भी
.jpg)
नीम के पत्ते (Neem)
नीम अपने एंटी-माइक्रोबल गुणों की वजह से आयुर्वेद में एक खास जगह रखता है। इसके पत्तों को पीसकर एक्ने पर लगाने से एक्ने जल्दी ठीक होता है और बैक्टीरिया खत्म होते हैं, जिससे और एक्ने नहीं होते। इसके साथ ही, कई लोग एक्ने ठीक करने के लिए नीम की पेड़ की छाल का इस्तेमाल भी करते हैं। नीम की छाल को घीस कर, इसका पेस्ट बनाकर एक्ने पर लगा सकते हैं।
हल्दी (Turmeric)
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को खत्म कर, एक्ने की समस्या से निजात दिलाने में मदद करते हैं। इसकी मदद से एक्ने की सूजन को भी कम किया जा सकता है। हल्दी का पेस्ट बनाकर एक्ने पर लगाने से, यह जल्दी ठीक होता है।
.jpg)
यह भी पढ़ें: रंगत निखारने से लेकर त्वचा को जवां बनाने कर, जानें उबटन लगाने के ढेरों फायदे
Picture Courtesy: Freepik