Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beauty Tips: घनी आइब्रो पाने के लिए आप भी करते हैं पैसे बर्बाद, तो इन आसान उपायों से फ्री में पाएं परफेक्ट लुक

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 12:57 PM (IST)

    Beauty Tips शायद ही कोई ऐसा हो जिसे खूबसूरत दिखना पसंद नहीं। लड़का हो या लड़की हर कोई अपने लुक का खास ख्याल रखते हैं। आईब्रो हमारे लुक में अहम भूमिका ...और पढ़ें

    इन आसान तरीकों से पाएं घनी आइब्रो
    इन आसान तरीकों से पाएं घनी आइब्रो

    HighLights

    1. इन दिनों लोग खूबसूरत दिखने के लिए काफी मेहनत करते हैं।
    2. हालांकि, पलती आईब्रो अक्सर आपका लुक खराब कर देती है।
    3. ऐसे में आप इन तरीकों से इसे नेचुरली घनी बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Beauty Tips: आज कल के नए दौर में थिक आइब्रो का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। इससे चेहरा काफी खूबसूरत लगता है। आइब्रो किसी के चेहरे पर सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करती हैं। इससे हमारी आंखें भी हाइलाइट होती हैं। अ्र्रगर किसी की आइब्रो पहले से नेचुरली मोटी है, तो बस उसे पार्लर में सही तरह से शेप देने की जरूरत होती है, लेकिन अगर आपकी आईब्रो की ग्रोथ कम है, तो यह कई लोगों खासकर लड़कियों के लिए परेशानी की वजह बन जाती हैं।

    ज्यादातर लड़कियों को हमेशा थिक आइब्रो की चाह रहती है। अगर आप भी अपनी कम ग्रोथ वाली आईब्रो की वजह से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपाय की मदद से थोड़े समय में ही अपनी आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में ड्राई स्किन की करना चाहते हैं छुट्टी, तो जरूर खाएं ये 6 चीजें

    कैस्टर ऑयल

    कैस्टर ऑयल जिसे में अरंडी का तेल भी कहते हैं, आइब्रो की बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में काफी अहम भूमिका निभाता है। घनी आइब्रो पाने के लिए आप इन पर अरंडी के तेल लगा सकते हैं। आप एक साफ मसकारा ब्रश या फिर कॉटन बॉल की मदद से अपनी आइब्रो पर इसे थोड़ी मात्रा में लगाएं। इसे रोजाना रात को लगाएं और फिर सुबह धो लें।

    जैतून का तेल

    जैतून के तेल को लंबे वक्त से बालों की ग्रोथ के लिए जाना जाता रहा है। आप अपनी उंगलियों की मदद से जैतून के तेल की कुछ बूंदों से अपनी आइब्रो की मालिश करें। इसे कुछ घंटों तक लगा रहने दें और फिर फेस वॉश कर लें।

    खबरें और भी

    प्याज का रस

    बालों के साथ-साथ आइब्रो की ग्रोथ के लिए भी प्याज का रस काफी फायदेमंद है। इसके नियमित उपयोग से आप कुछ ही वक्त में अच्छे रिजल्ट पा सकते हैं। आप एक प्याज से रस को निकालकर, इसे कॉटन की मदद से अपनी भौहों पर लगाएं। प्याज के रस कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गर्म पानी से चेहरा धो लें।

    मेथी के दाने

    अगर आप थिक आइब्रो पाना चाहती हैं, तो प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर मेथी के दानों का उपयोग करें। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट तैयार करें और इस अपनी भौहों पर लगाएं। पेस्ट को 30 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गर्म पानी से धो लें।

    यह भी पढ़ें- क्या फटने लगी हैं आपकी एड़ियां, तो इन्हें कोमल बनाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik