Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Foods For Dry Skin In Winter: सर्दियों में ड्राई स्किन की करना चाहते हैं छुट्टी, तो जरूर खाएं ये 6 चीजें

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 11:31 AM (GMT+05:30)

    Foods For Dry Skin In Winter सर्दियों का मौसम अपने साथ कई समस्याएं लेकर आता है। लोग इस मौसम में सेहत के अलावा स्किन प्रॉब्लम से भी परेशान रहते हैं। इस ...और पढ़ें

    Foods For Dry Skin In Winter: ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए खाएं ये फूड्स
    Foods For Dry Skin In Winter: ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए खाएं ये फूड्स

    HighLights

    1. सर्दियों में स्किन को कोमल बनाए रखने के लिए खाएं ये चीजें।
    2. एवोकाडो सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
    3. प्रोटीन से भरपूर अंडे स्किन को माइश्चराइज करने में मदद करते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foods For Dry Skin In Winter: सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है, इस मौसम में लोगों को सेहत के अलावा स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। ठंड के मौसम में ड्राई स्किन की समस्या आम है, जिससे इस मौसम में ड्राइनेस के कारण त्वचा बेजान-सी नजर आने लगती है। अक्सर लोग त्वचा को कोमल रखने के लिए माइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी ड्राई स्किन की समस्या कम नहीं होती है। आप सर्दियों की डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर रूखी त्वचा की समस्या से राहत पा सकते हैं।

    एवोकाडो

    पौष्टिक तत्वों से भरपूर एवोकाडो सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इनमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, इसके अलावा एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से राहत दिलाते हैं। आप इसे सलाद में शामिल कर खा सकते हैं।

    फैटी फिश

    फैटी फिश ओमेगा -3 का समृद्ध स्रोत हैं, ये आंखों को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार फैटी फिश जरूर खाएं।

    यह भी पढ़ें: करवाचौथ पर चाहिए चेहरे पर नेचुरल ग्लो, तो ट्राई करें ये ग्रीन फेस पैक

    अंडे

    प्रोटीन से भरपूर अंडे स्किन को माइश्चराइज करने में मदद करते हैं। इसमें प्रोटीन के अलावा और सल्फर और ल्यूटिन की मात्रा भी अधिक होती है। ये सर्दियों में त्वचा की नमी को बरकरार रखते है, इसलिए सर्दियों में ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में अंडे जरूर शामिल करें।

    टमाटर

    सर्दियों में टमाटर खाने से शरीर को विटामिन-सी और लाइकोपीन मिलता है। जो त्वचा को तरोताजा रखने में मदद करता है और उम्र बढ़ने से बचाता है। इसके अलावा स्किन केयर रूटीन में आप टमाटर का फेस पैक भी शामिल कर सकते हैं, जिससे सर्दियों में भी आपकी स्किन मॉइश्चराइज रहेगी।

    खबरें और भी

    गाजर

    हम सभी जानते हैं कि गाजर स्किन के लिए कितना फायदेमंद है। इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्किन पर नजर आने वाले फाइन लाइन्स से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप सर्दियों के मौसम में रोजाना गाजर नियमित रूप से खाते हैं, तो इससे त्वचा कोमल नजर आती है।

    हरी पत्तेदार सब्जियां

    सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिलती हैं, पालक से लेकर मेथी तक। इनमें विटामिन-ए, विटामिन-के, विटामिन-सी आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा कम होती है। ये सेहत के साथ ड्राई स्किन की समस्या से भी राहत दिलाते हैं।

    यह भी पढ़ें: वजन कम करना है तो पानी में भिगोकर खाएं ये 8 तरह की चीजें, मिलेंगे और कई फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik