Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beauty Tips: होंठों के कालेपन ने छीन लिया है चेहरे का निखार, तो इन 10 तरीकों से पाएं नेचुरल पिंक लिप्स

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 02:18 PM (IST)

    Beauty Tips होंठ हमारी खूबसूरती में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि कई बार स्मोकिंग या अन्य किसी वजह से हमारे होंठ काले होने लगते हैं। इसकी वजह से होंठ ...और पढ़ें

    काले होंठों को गुलाबी बनाने के लिए करें ये घरेलू उपाय
    काले होंठों को गुलाबी बनाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

    HighLights

    1. होंठों का गुलाबीपन हमारी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
    2. हालांकि, कई वजहों से अक्सर हमारे होंठ काले पड़ने लगते हैं।
    3. ऐसे में आप इन 10 उपायों की मदद से गुलाबी होंठ पा सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Beauty Tips: खूबसूरत दिखे की चाह में इन दिनों लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग यहां महंगे ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कुछ लोग घरेलू उपायों से अपनी खूबसूरती बरकरार रखने की कोशिश करते हैं। आंखों से लेकर बालों तक, चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में सभी का अहम रोल होता है। यहां तक कि हमारे होंठ भी हमारे लुक में काफी अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, कई बार कुछ वजहों से हमारे होंठ अक्सर काले नजर आने लगते है, जिससे इनकी प्राकृतिक सुंदरता गायब हो जाती है।

    ऐसे में अपने होंठों की रंगत को वापस पाने के लिए लोग कई सारे महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बावजूद इसके कोई खास असर नजर नहीं आता है। अगर आप भी काले होंठों की वजह से अक्सर परेशान रहते हैं, तो इन उपायों की मदद से इनका नेचुरल रंग वापस पा सकते हैं।

    • होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए आप घर पर ही लिप स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए आधे चम्मच मलाई में 1 चौथाई चम्मच शक्कर और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर होंठों पर लगाने से फायदा मिलेगा।
    • ग्लिसरीन के साथ केसर और गुलाब जल मिलाकर होंठों पर लगाने से भी कालापन दूर करने में मदद मिलती है।
    • अगर आप काले होंठ की समस्या से परेशान हैं, तो टूथब्रश से हल्के-हल्के होंठों को रगड़ें, ऐसा करने से होंठों का कालापन कम होने लगेगा।
    • नारियल का तेल और शहद मिलाकर होंठों पर लगाने से भी होंठ गुलाबी होते हैं।
    • होंठों की डार्कनेस दूर करने के लिए आप आपनी डाइट में गाजर, चुकंदर और अनार को शामिल कर सकते हैं।
    • मलाई और चुटकीभर हल्दी साथ में मिलाकर होंठों पर मसाज करने से कालापन दूर होता है।
    • रात के समय होंठों पर सोसते समय शुद्ध देसी घी लगाने से भी होंठ नरम और गुलाबी हो सकते हैं।
    • होंठों का कालापन दूर करने के लिए अनार के दानों का पेस्ट बनाकर इसमें मलाई मिलाएं और फि इसे होंठों पर लगा लें।
    • अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो तुरंत इसे बंद कर दें। स्मोकिंग की वजह से भी आपके होंठ काले होते हैं।
    • ज्यादा गरम चीजों को खाने-पीने से बचें और बार-बार होंठों पर जीभ न फेरें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik