Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Juice for Glowing Skin: रोजाना पिएं एक ग्लास आंवले-चुकंदर का जूस और बनी रहें बढ़ती उम्र में भी जवां

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 08:45 AM (IST)

    Juice for Glowing Skin खानपान रोजाना कुछ देर की एक्सरसाइज की बदौलत हम काफी हद तक बढ़ती उम्र के असर को कंट्रोल कर सकते हैं। उम्र बढ़ने के साथ लाइट और ल ...और पढ़ें

    Juice for Glowing Skin: चुकंदर और आंवले के जूस से पाएं दमकती त्वचा
    Juice for Glowing Skin: चुकंदर और आंवले के जूस से पाएं दमकती त्वचा

    HighLights

    1. बढ़ती उम्र का सबसे पहले असर चेहरे पर देखने को मिलता है।
    2. झुर्रियों के साथ चेहरे का निखार होने लगता है कम।
    3. बुढ़ापे को कंट्रोल करने के लिए पिएं चुकंदर-आंवले का जूस।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Glowing Skin Tips: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे का निखार कम होना, झुर्रियां, दाग-धब्बे, स्किन का लूज होना ये सारी समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जो आम बात है। इसे रोक पाना तो मुश्किल है, लेकिन हां इस प्रोसेस को स्लो करना काफी हद तक हमारे हाथ में होता है। सही लाइफस्टाइल, डाइट के साथ वर्कआउट को अपने डेली रूटीन में शामिल कर बढ़ती उम्र के असर को आसानी से थामा जा सकता है। 

    सबसे पहली चीज़ जो आपको इसके लिए करनी है वो है सही मात्रा में पानी पीना। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से न सिर्फ शरीर के कई जरूरी अंग अपना काम सही से कर पाते हैं, बल्कि बॉडी हाइड्रेट रहती है जिसका असर चेहरे पर भी देखने को मिलता है, तो उम्र बढ़ने के साथ डाइट में सॉलिड फूड्स की जगह लिक्विड फूड्स को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। पानी के अलावा छाछ, लस्सी, नारियल पानी, फलों का जूस रोजाना पिएं। आज हम आपको एक ऐसे ही जूस के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको रख सकता है खूबसूरत और जवां। ये है चुकंदर और आंवले का जूस।

    ऐसे बनाएं चुकंदर-आंवले का जूस

    - इसके लिए चुकंदर को छीलकर धो लें। साथ ही आंवले को भी काटने से पहले ही धोना है।

    - दोनों चीज़ों को काटकर मिक्सी में डालें।

    - इसमें पानी, पुदीने के पत्ते, अदरक, हल्का सा नमक डालकर पीस लें।

    - अब इसे छानकर पी लें।

    इसमें पड़ने वाले सारे ही इंग्रेडिएंट्स त्वचा को हेल्दी रखने वाले पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

    आंवला- चुकंदर जूस के फायदे

    1. आंवले में विटामिन सी की अच्छी-खासी मात्रा शामिल होती है। जो कोलेजन प्रोडक्शन में योगदान देता है। इससे स्किन की इलॉस्टिसिटी बरकरार रहती है जिससे झुर्रियों की समस्या भी नहीं होती। इसके साथ ही यह डैमेज स्किन सेल्स को भी रिपेयर करने का काम करती है, जिससे स्किन की रंगत निखरती है। 

    2. चुकंदर और आंवला दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट की भी मात्रा मौजूद होती है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स समय से पहले बुढ़ापे की वजह बन सकते हैं और तो और इनसे स्किन भी डल नजर आने लगती है। 

    खबरें और भी

    3. चुकंदर खाने या इसका जूस पीने से शरीर मे मौजूद अशुद्धियां दूर होती हैं। जिससे सेहत संबंधी ही नहीं, बल्कि स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर रहती हैं। स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

    4. चुकंदर और आंवले का जूस पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है। त्वचा में नमी बनी रहने से झुर्रियों की समस्या नहीं होती। साथ ही स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है। 

    ये भी पढ़ेंः- चेहरे के दाग-धब्बों ने बिगाड़ रखी है खूबसूरती, तो इन नेचुरल उपायों से पाएं इससे छुटकारा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.