Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चेहरे के दाग-धब्बों से कम हो रही है आपकी खूबसूरती, तो स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये चीजें

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 03:00 PM (IST)

    Skin Care Tips हर किसी को साफ त्वचा की चाहत होती है लेकिन प्रदूषण खानपान अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर आपके चेहरे पर पड़ता है। दाग-धब्बे आपकी सुंदरता कम ...और पढ़ें

    Skin Care Tips: चेहरे के दाग-धब्बों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
    Skin Care Tips: चेहरे के दाग-धब्बों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    HighLights

    1. एलोवेरा जेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
    2. आलू में मौजूद गुण दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं।
    3. नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: आजकल गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे, टैनिंग आदि की समस्या आम है। अक्सर महिलाएं त्चचा को चमकदार बनाने के लिए कई महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमकिल त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप घरेलू उपायों की मदद चेहरे के दाग-धब्बों की छुट्टी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, इन कारगर उपायों के बारे में।

    नींबू का रस

    नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से आप चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों से राहत पा सकते हैं। एक छोटे बाउल में नींबू का रस लें और कॉटन की मदद से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें।

    एलोवेरा जेल

    एलोवेरा जेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा जेल से मसाज करते हैं, तो डार्क स्पॉट की समस्या दूर होती है और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ेंHair Care Tips: हेयर फॉल से हैं परेशान, तो इन 6 तरह के बीजों को अपनी डाइट में करें शामिल

    टमाटर

    टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। आप इसके इस्तेमाल से त्वचा के दाग-धब्बों से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप टमाटर का पल्प चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से साफ कर लें।

    आलू

    आलू में मौजूद गुण दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप आलू के पतले स्लाइस काट लें और चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें। इसके अलावा चेहरे पर आलू का फेसमास्क भी लगा सकते हैं, जिससे स्किन खिली-खिली नजर आएगी।

    खबरें और भी

    ओट्स

    ओट्स सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने के लिए ओट्स पाउडर में नींबू का रस मिक्स करें और इसे चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

    यह भी पढ़ेंEgg Hair Mask: फ्रिजी बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो बस ट्राई करें अंडे से बने ये 4 तरह के हेयर मास्क

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy:Freepik