हेयर एक्सटेंशन के केमिकल से हॉर्मोन हो सकते हैं प्रभावित! इस्तेमाल से पहले जानें पूरी बात
सिंथेटिक हेयर एक्सटेंशन हो या ह्यूमन हेयर एक्सटेंशन, इसे लगाने के सही तरीकों के बारे में जानना आपकी सेहत को दुरुस्त रख सकता है। ...और पढ़ें

हेयर एक्सटेंशन के इस्तेमाल से पहले जान लें नुकसान (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में लाखों लोग हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस एक्सटेंशन में कई तरह के नुकसानदायक तत्व पाए जाने की बात एक रिसर्च में सामने आई। सिंथेटिक हेयर एक्सटेंशन के साथ-साथ ह्यूमन हेयर एक्सटेंशन को सेहत से जुड़े कई सारे खतरों से जोड़कर देखा गया है। आइए जानते हैं हेयर एक्सटेंशन लगाने के क्या-क्या खतरे हैं और इसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।
ऐसे हानिकारक केमिकल हो सकते हैं
- टेक्स्टाइल इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले केमिकल
- थैलेट्स
- कीटनाशक
हेयर एक्सटेंशन का सुरक्षित तरीका
वैसे तो केमिकल से भरे हेयर एक्सटेंशन को इस्तेमाल करने का पूरी तरह कोई सुरक्षित तरीका नहीं है, लेकिन टॉक्सिन्स फ्री एक्सटेंशन ही लेने की कोशिश करें। वैसे इन तरीकों से भी खतरे को कम किया जा सकता है:
- हेयर एक्सटेंशन को लगातार या लंबे समय तक न लगाएं
- इसे लगाने से पहले अच्छी तरह वॉश कर लें
- स्किन पर कोई इन्फेक्शन है तो इसे लगाने से बचें
- हेयर स्टाइलिंग के दौरान कमरे का वेंटिलेशन सही होना चाहिए
हेयर एक्सटेंशन के साथ इस तरह रखें बालों का ख्याल
- नेचुरल हेयर सेहतमंद हो: एक्सटेंशन लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपके बाल साफ हों और उस पर किसी प्रकार प्रोडक्ट ना लगा हो। अपने बालों को मॉइश्चराइज और स्ट्रॉन्ग बनाए रखें।
- प्रोफेशनल की मदद लें: हेयर एक्सटेंशन लगवाने में प्रोफेशनल की मदद लें। अगर उस दौरान आपको सिरदर्द जैसी परेशानी हो रही हो तो तुरंत ही उन्हें बताएं।
- साफ रखें: अगर आप क्लिप-इन एक्सटेंशन लगा रहे हैं तो अपने नेचुरल बालों को धोने से पहले उसे जरूर निकाल दें।
- ब्रेक लेते रहें: लगातार हेयर एक्सटेंशन न लगाएं। दो से तीन महीनों के बाद इसके बिना ही हेयरस्टाइल करें।
रिसर्च में हुआ खुलासा
पहले हेयर एक्सटेंशन को इतना नुकसानदायक कभी नहीं माना गया। मैसाचुसेट्स, न्यूटन के साइलेंट स्प्रिंग की रिसर्च रिपोर्ट बताती है कि सिंथेटिक हेयर और ह्यूमन हेयर से बने एक्सटेंशन में कई सारे केमिकल मौजूद होते हैं। इनकी वजह से कैंसर, हॉर्मोन का असंतुलन और प्रजनन क्षमता पर प्रभाव पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, इस बात को लेकर अभी रिसर्च जारी है कि कितने समय तक इस्तेमाल करने पर महिलाओं की सेहत पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- सफेद बालों को नेचुरली काला और जड़ों को मजबूत बनाएगी 'चाय की पत्ती', जानें इस्तेमाल का सही तरीका
यह भी पढ़ें- क्या आपका हेयर कलर भी जल्दी हो जाता है खराब? जानिए सलून जैसा परफेक्ट लुक बनाए रखने का असली सीक्रेट
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।