क्या आपका हेयर कलर भी जल्दी हो जाता है खराब? जानिए सलून जैसा परफेक्ट लुक बनाए रखने का असली सीक्रेट
हेयर कलर करवाने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखने से लंबे समय तक आपके बालों का कलर बना रहेगा। ...और पढ़ें
-1779374664404_m.webp)
हेयर कलर करवाने के बाद अपनाएं ये 6 टिप्स (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बालों को कोई नया लुक देना हो या फिर कोई नया शेड ट्राई करना चाहते हैं तो हेयर कलर सबसे अच्छा ऑप्शन है। हेयर कलर करवाने के बाद आप अपने बालों की जितनी अच्छी केयर करेंगे कलर उतने ही लंबे समय तक टिका रहेगा। आइए, जानते हैं हेयर कलर करवाने के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
48 से 72 घंटे
डाई में मौजूद केमिकल्स की वजह से स्किन पोर्स खुल जाते हैं। इसलिए हेयर वॉश करने से पहले 48 से 72 घंटे का गैप रखें। इससे कलर पार्टिकल्स को बालों में अच्छी तरह काम करने का मौका मिलता है और उनका रंग जल्दी फीका नहीं पड़ता। पूल या टब में भी बालों को गीला करने से बचें।
सल्फेट फ्री प्रोडक्ट्स
बालों को हमेशा ही सल्फेट फ्री शैम्पू और कंडीशनर से ही वॉश करें। खासकर कलर्ड हेयर के लिए डिजाइन किए गए प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। सल्फेट आपके बालों को ड्राई कर सकता है और कलर जल्दी उड़ सकता है। हफ्ते में दो से तीन बार शैम्पू करना भी काफी है। रेगुलर की जगह ड्राई शैम्पू ज्यादा फायदेमंद होगा।
धूप से बचाएं
लंबे समय तक धूप में रहने से बचें। अगर जाना जरूरी है तो चौड़े हैट या छाते का इस्तेमाल करें। बालों को धूप से सुरक्षित रखने के लिए हेयर सनस्क्रीन भी एक अच्छा ऑप्शन है।
मॉइश्चराइज करें
कलर्ड हेयर जल्दी ड्राई हो जाते हैं और उनके डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए बालों की नमी बनाए रखने की कोशिश करें। इसके लिए मॉइश्चराइजिंग क्रीम या डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट की मदद ले सकते हैं।
खबरें और भी
हीट टूल्स से सुरक्षा
कलर किए गए बाल पहले से ही थोड़े डैमेज हो जाते हैं, ऐसे में स्टाइलिंग टूल्स उसे और भी डैमेज कर सकते हैं। यदि आपको स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करना ही है तो हीट प्रोटेक्टेंट लगाएं। इससे आपके बालों और टूल्स की हीट के बीच एक सुरक्षा कवच बन जाता है।
ट्रिम कराते रहें
दोमुंहे बालों पर हेयर डाई टिकते नहीं और कलर जल्दी खत्म हो जाता है। रेगुलर ट्रिमिंग से स्पिल्ट एंड्स या दोमुंहे बालों की समस्या कम हो जाती है। हर 6-8 हफ्तों में आप अपने बालों को ट्रिम कर सकते हैं।