मुरझाए चेहरे पर भी आ जाएगा 'पिंक ग्लो', बस जान लें ड्रैगन फ्रूट इस्तेमाल करने के ये 3 जादुई तरीके
ड्रैगन फ्रूट, जिसे पिताया भी कहा जाता है, टेस्टी होने के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स ...और पढ़ें

ड्रैगन फ्रूट से पाएं चमकदार त्वचा: DIY फेस पैक के आसान तरीके (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
ड्रैगन फ्रूट त्वचा को हाइड्रेट कर नेचुरल चमक प्रदान करता है
यह एंटी-एजिंग, मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक
सनबर्न और टैनिंग से राहत दिलाकर स्किन को ब्राइट करता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ड्रैगन फ्रूट, जिसे पिताया भी कहा जाता है, न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स त्वचा को हाइड्रेट करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं।
ड्रैगन फ्रूट से बने DIY फेस पैक और रेमेडीज स्किन को अंदर से रिपेयर करते हैं और बिना केमिकल्स के नेचुरल ब्यूटी बढ़ाते हैं। तो आइए जानते हैं इसके असरदार तरीके-
नेचुरल हाइड्रेशन के लिए ड्रैगन फ्रूट जेल
ड्रैगन फ्रूट का गूदा निकालकर ब्लेंड करें और जेल जैसा बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद वॉश करें। यह स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है, जिससे ड्राइनेस कम होकर स्किन सॉफ्ट और स्मूद हो जाती है।
एंटी-एजिंग मास्क
1 टेबलस्पून ड्रैगन फ्रूट पल्प में 1 टीस्पून दही मिलाकर फेस पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और लैक्टिक एसिड फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से स्किन यंग और फ्रेश दिखती है।
एक्ने और पिंपल्स से राहत
ड्रैगन फ्रूट का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो एक्ने बैक्टीरिया को कम करती हैं और रेडनेस घटाती हैं। इसे रातभर के लिए पिंपल्स पर स्पॉट ट्रीटमेंट के रूप में भी लगाया जा सकता है।
खबरें और भी
सनबर्न और टैनिंग से राहत
ड्रैगन फ्रूट पल्प में खीरे का रस मिलाकर फेस पर लगाएं। यह सनबर्न को शांत करता है और स्किन की जलन को कम करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी त्वचा की रिपेयरिंग प्रोसेस को तेज करता है और टैनिंग को हल्का करने में मदद करता है।
नेचुरल स्किन ब्राइटनिंग पैक
1 टेबलस्पून ड्रैगन फ्रूट पल्प में नींबू का रस मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 10-12 मिनट रखें और ठंडे पानी से वॉश करें धो लें। यह डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को हल्का करके स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है।
ड्रैगन फ्रूट और हनी पैक फॉर ग्लो पैक
ड्रैगन फ्रूट के गूदे में 1 टीस्पून शहद मिलाएं और चेहरे पर 15 मिनट लगाकर वॉश करें। यह स्किन को नमी देता है और नेचुरल शाइन लाता है। शहद की एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज त्वचा को हेल्दी रखती है।
ड्रैगन फ्रूट स्किन के लिए एक नेचुरल ब्यूटी बूस्टर है। इसके DIY पैक्स न केवल स्किन को ग्लोइंग और ब्राइट बनाते हैं, बल्कि एक्ने, पिगमेंटेशन और एजिंग जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं। अगर आप बिना केमिकल्स के हेल्दी स्किन चाहती हैं, तो ड्रैगन फ्रूट से बने ये घरेलू नुस्खे जरूर अपनाएं और पाएं नेचुरल, रिफ्रेशिंग ग्लो।