Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डैंड्रफ हो जाएगा छूमंतर, मुहांसे हो जाएंगे गायब, बस रोजाना ऐसे करें नीम का इस्तेमाल

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 08:34 AM (IST)

    नीम सेहत के गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल फंगल इन्फेक्शन और अन्य इन्फेक्शन्स से भी बचने के लिए किया जाता है। नीम का इस्तेमाल आप स्किन और बालों ...और पढ़ें

    नीम के लाजवाब फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    नीम के लाजवाब फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
    2. यह बालों और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    3. इससे डैंड्रफ और एक्ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Neem Benefits for Skin and Hair: नीम एक ऐसा पेड़ है जिसकी पत्ती, फल से लेकर इसकी टहनियां तक हमारे बड़े काम की होती है। नीम का इस्तेमाल प्राचीन काल से लोग करते आ रहे हैं। नीम सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है, वहीं ये बालों और स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्किन और बालों में होने वाले संक्रमण से बचाते हैं। इसके पत्ते, छाल और बीजों का उपयोग विभिन्न रूपों में किया जाता है, जैसे कि नीम तेल, नीम पेस्ट आदि। यदि आप इसका इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो पहले आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

    स्किन इन्फेक्शन दूर करें

    नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण विभिन्न संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल पिंपल्स, एक्जिमा और दाद में किया जाता है। नीम का पेस्ट बनाकर लगाने से स्किन की समस्याएं दूर की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: रुक गई है बालों की ग्रोथ और दिखने लगे हैं बेजान, तो इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से करें इनका इलाज

    ऑयली स्किन से छुटकारा

    नीम की पत्तियों के पेस्ट में कई एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो रूखी और ऑयली स्किन को मुलायम और ऑयल फ्री रखने में मदद करता है। ये स्किन से एक्ट्रा सीबम को हटाकर पोर्स को खोलता है जिससे मुहासों की समस्या नहीं होती।

    एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज

    नीम में विटामिन-सी, कारोटिनोयड्स और एलडेहाइड्स होते हैं जो स्किन को हमेशा जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।

    सूजन कम होती है

    नीम के पत्ते और तेल में एंटीइंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो स्किन में होने वाली जलन, सूजन और खुजली से राहत देता हैं।

    बालों के लिए फायदेमंद

    नीम के तेल का इस्तेमाल बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है और उन्हें मजबूती देने में सहायक होता है।

    डैंड्रफ की समस्या

    नीम के तेल का इस्तेमाल करने से ये बालों की खुजली या डैंड्रफ की समस्या दूर करता है। साथ ही ये बालों की ड्राइनेस भी कम कर सकता है और उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है।

    यह भी पढ़ें: बालों को बनाना है सिल्की और शाइनी, तो इन तरीकों से Methi को करें Haircare में शामिल

    खबरें और भी