Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बालों को बनाना है सिल्की और शाइनी, तो इन तरीकों से Methi को करें Haircare में शामिल

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 07:13 PM (GMT+05:30)

    केमिकल के इस्तेमाल और प्रदूषण की वजह से बालों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं जिनमें डैंड्रफ बालों का जल्दी सफेद होना और टूटना-झड़ना शामिल हैं। इसल ...और पढ़ें

    Methi के इस्तेमाल से मिलेंगे मजबूत बाल (Picture Courtesy: Freepik)
    Methi के इस्तेमाल से मिलेंगे मजबूत बाल (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. मेथी (Methi) बालों को मजबूत बनाता है और उनकी खोई चमक लौटाने में मदद करता है।
    2. इससे बालों का टूटना और झड़ना भी कम होता है।
    3. मेथी का बालों की देखभाल के लिए कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Methi for Haircare: सिर्फ स्किन का ही नहीं, बल्कि बालों को भी खास देखभाल बालों की जरूरत होती है। अगर बालों का अच्छे से ख्याल न रखा जाए, तो ये बेजान और डल दिखने लगते हैं। साथ ही, ये झड़ने और टूटने भी लगते हैं। वहीं कुछ लोगों की ख्वाहिश होती है कि उनके लंबे काले और रेशमी बाल हो, लेकिन कई बार केमिकल युक्त शैम्पू, हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट आदि के इस्तेमाल से बाल कमजोर हो जाते हैं और इनकी ग्रोथ भी कम हो जाती है। हालांकि, कुछ नेचुरल तरीकों से आप अपने बालों को जरूरी पोषण दे सकते हैं और इन्हें हेल्दी रख सकते हैं। मेथी का इस्तेमाल करके आप अपने बालों को काले, रेशमी, घने और लंबे बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि बालों के लिए मेथी का किस प्रकार से उपयोग करना फायदेमंद रहेगा।

    मेथी का पानी

    मेथी को पानी में भिगो दें और उसे रात भर के लिए रखें। इस पानी को सुबह बालों पर लगाएं और उसे एक घंटे तक रखें। फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें। इससे बाल मजबूत होंगे और उनमें शाइन आएगी।

    यह भी पढ़ें: रुक गई है बालों की ग्रोथ और दिखने लगे हैं बेजान, तो इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से करें इनका इलाज

    मेथी ऑयल

    तेल में मेथी के बीजों को डालें और उसे धीमी आंच पर गरम करें। तेल गर्म होने पर गैस बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें और फिर इसे छान लें। इस तेल को बालों में लगाएं और उसे रात भर के लिए छोड़ दें। अगले दिन नहाते समय शैम्पू से धो लें। इससे बाल मुलायम होंगे और बालों में डैंडरफ की समस्या भी नहीं होगी।

    मेथी पेस्ट

    मेथी के बीजों को पानी में रातभर के लिए भिगो दें और फिर उन्हें ब्लेंडर में पीस लें और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और लगभग आधे घंटे तक रखें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे बालों की नमी बनी रहेगी और बाल मजबूत होंगे।

    खबरें और भी

    मेथी मिल्क पेस्ट

    मेथी को दूध में भिगो दें और उसे रात भर के लिए रखें। इसे सुबह बालों में लगाएं और 30-45 मिनट तक रखें फिर बालों को गुनगुने पानी से धो लें। यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाएगा।

    यह भी पढ़ें: क्या बरसात में आपके बाल भी हो गए हैं रुखे और बेजान, तो इन टिप्स से पाएं Monsoon में सॉफ्ट एंड स्मूद हेयर