Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या बरसात में आपके बाल भी हो गए हैं रूखे और बेजान, तो इन टिप्स से पाएं Monsoon में सॉफ्ट एंड स्मूद हेयर

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 04:14 PM (IST)

    मानसून का सीजन आते ही लोगों को धूप और तेज गर्मी से राहत मिल चुकी है। इस मौसम में कई बीमारियां और संक्रमण लोगों के लिए परेशानी की वजह बन जाती है। यह मौ ...और पढ़ें

    बरसात में ऐसे रखें बालों का ख्याल (Picture Credit- Freepik)
    बरसात में ऐसे रखें बालों का ख्याल (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. बरसात का मौसम कई लोगों का पसंदीदा मौसम होता है।
    2. हालांकि, इस मौसम में सेहत के साथ ही बाल भी बुरी तरह प्रभावित होते हैं।
    3. ऐसे में कुछ Monsoon Hair Care Tips की मदद आप बालों को हेल्दी बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बरसात के दिनों में अक्सर बदलता मौसम हमारी सेहत को प्रभावित करता है। इन दिनों वातावरण में मौजूद नमी और ह्यूमिडिटी की वजह से कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस और अन्य रोगजनक विभिन्न बीमारियों और संक्रमणों का कारण बनते हैं। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। मानसून के दिनों में सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि हमारे बालों को भी सही देखभाल की जरूरत होती है। बरसात में हमारे बाल अक्सर बेजान हो जाते हैं, जो हमारे लुक को खराब कर देते हैं। ऐसे में इन टिप्स की मदद से आप अपने बालों की मानसून में खास देखभाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने के लिए, अपनी रसोई में मिलने वाली इन चीजों का करें इस्तेमाल

    ऑयल मसाज

    आपके बालों की सही ग्रोथ और सेहत के लिए तेल बेहद जरूरी होता है। इसलिए किसी भी मौसम में बालों में तेल लगाना बंद न करें। अपने बालों को पोषण देने और रूखेपन और उलझने से बचाने के लिए नियमित रूप से अपने बालों की गर्म नारियल या जैतून के तेल से मालिश करें।

    बालों को ठीक से सुखाएं

    बरसात के मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि अपने बालों को लंबे समय तक गीला म छोड़ें। अपने बालों को सुखाने के लिए धीरे से थपथपाकर तौलिए का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप अपने बालों को पूरी तरह से सुखाने के लिए कम टेंपरेचर पर ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    हीट स्टाइलिंग से बचें

    अपने बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कोशिश करें कि बरसात के दिनों में स्ट्रेटनर और कर्लर जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करें, क्योंकि ह्यूमिड मौसम के दौरान ये आपके बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    खबरें और भी

    स्कैल्प को साफ रखें

    अपने बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए इनकी साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसलिए अपने सिर को साफ रखने और गंदगी तथा नमी से मुक्त रखने के लिए अपने बालों को नियमित रूप से माइल्ड शैम्पू से धोएं।

    कंडीशनर का इस्तेमाल करें

    बालों की नमी बनाए रखने और नमी के कारण होने वाले हेयरफॉल को रोकने के लिए हर बार हेयरवॉश के बाद अपने बालों को कंडीशनर जरूर करें।

    नियमित रूप से ट्रिम करें

    दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने और अपने बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपने बालों को नियमित रूप से ट्रिम जरूर करें।

    टाइट हेयरस्टाइल से बचें

    अक्सर टाइट हेयरस्टाइल बालों को कमजोर बनाते हैं। ऐसे में बरसात के दिनों में बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए टाइट हेयर स्टाइल से बचें, जो आपके सिर पर तनाव पैदा कर सकता है और बालोंके टूटने का कारण बन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- रुक गई है बालों की ग्रोथ और दिखने लगे हैं बेजान, तो इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से करें इनका इलाज