यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है Vitamin-E, रोजाना इस्तेमाल से मिलते हैं कई गजब फायदे
हमारे सही विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। विभिन्न तरह के विटामिन और मिनरल हमारे शरीर में कई अहम रोल निभाते ...और पढ़ें

HighLights
- विटामिन्स और मिनरल्स हमारे लिए काफी जरूरी होते हैं।
- सेहत के साथ ही यह त्वचा को भी फायदा पहुंचाते हैं।
- Vitamin E इन्हीं में से एक है, जो हेल्दी स्किन के लिए जरूरी है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम जो कुछ भी खाते हैं, उसमें विटामिन और मिनरल समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये विभिन्न पोषक तत्व हमारे शरीर के सही विकास और हमारे सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, सेहत के साथ-साथ कुछ विटामिन और मिनरल हमारी त्वचा और बालों के लिए भी जरूरी होते हैं। विटामिन-ई (Vitamin-E) इन्हीं में से एक है, जो त्वचा की चमक बढ़ाने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी माना गया है।
सेहत के अलावा विटामिन-ई का इस्तेमाल लंबे समय से खूबसूरती को निखारने के लिए भी किया जा रहा है। हालांकि, बावजूद इसके आज भी कई इसके फायदों से अनजान हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे त्वचा के लिए विटामिन-ई (Vitamin E benefits for skin) के कुछ हैरान करने वाले फायदे-
यह भी पढ़ें- बालों के डैंड्रफ से लेकर चेहरे के एक्ने तक, मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से दूर होती हैं कई परेशानियां
सनबर्न को रोकने में मददगार
विटामिन-ई एंटीऑक्सीडेंट का एक पावरहाउस है, जो यूवी किरणों के कारण होने वाले फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को बेअसर करता है, जिससे सनबर्न से राहत मिलती है। इसके अलावा विटामिन-ई ड्राई स्किन, परतदार त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है और सनबर्न के कारण होने वाली जलन और खुजली से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
नाखून स्वास्थ्य को बेहतर बनाए
विटामिन-ई येलो नेल सिंड्रोम को रोक सकता है, जो नाखुनों के छीलने, टूटने और पीले होने का कारण बनता है। साथ ही इसके मॉइस्चराइजिंग गुण नेल बेड के आसपास फटे क्यूटिकल्स और ड्राई स्किन को रोक सकते हैं।
खबरें और भी
त्वचा को नमी प्रदान करे
विटामिन-ई के लगातार इस्तेमाल से ड्राई, परतदार त्वचा को रोकने या उसका इलाज करने में मदद मिल सकती है। इसका इस्तेमाल मॉइस्चराइजर के रूप में किया जा सकता है और इसलिए इसे कई मॉइस्चराइजिंग क्रीम में भी इस्तेमाल किया जाता है।
स्ट्रेचमार्क का इलाज करें
विटामिन-ई का तेल नई स्किन सेल को रीजनरेट करने में मदद करता है और भूरे धब्बे या निशान को हल्का कर सकता है। अगर इसे नियमित रूप से लगाया जाए, तो यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद कर सकता है।
फाइन लाइन्स और झुर्रियों का इलाज करें
विटामिन-ई के मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को जवां बनाए रखने और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस तेल के एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन पर फ्री रेडिकल्स से होने वाले हानिकारक प्रभावों को नियंत्रित करते हैं, क्योंकि यह स्किन सेल को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है।
क्लींजिंग एजेंट की तरह काम करे
विटामिन-ई एक भारी वातकारक है और यह त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी होता है। यह त्वचा के ऑयल बैलेंस को बनाए रखते हुए गंदगी, जमी हुई मैल और अन्य अशुद्धियों को हटाने के लिए एक असरदार साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- आपकी खूबसूरती को दोगुना बढ़ा सकते हैं कद्दू के बीज, 6 तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।