Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में लंबे बालों से हैं परेशान? तो अपनाएं ये Summer Hairstyles, मिलेगा ठंडक का एहसास

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 11:07 AM (IST)

    जून-जुलाई की गर्मी से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। लंबे बाल रखने वाली महिलाओं को इस दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन परेशानियों को कुछ ...और पढ़ें

    गर्मियों के मौसम में अपनाएं ये हेयरस्टाइल, मिलेगी राहत। (Image Credit- FREEPIK)
    गर्मियों के मौसम में अपनाएं ये हेयरस्टाइल, मिलेगी राहत। (Image Credit- FREEPIK)

    HighLights

    1. गर्मियों के मौसम में अक्सर महिलाएं लंबे बालों से परेशान हो जाती हैं।
    2. कुछ हेयरस्टाइल अपनाने से इस परेशानी से बचा जा सकता है।
    3. पोनीटेल और बन जैसे हेयरस्टाइल गर्मियों के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कोई कॉटन के लाइट कपड़े पहनता है, तो कोई अपने बाल छोटे करवा लेता है। इस गर्मी के मौसम में, ऐसे हेयर स्टाइल की चाहत रखना जो आपको गर्मी से निपटने में मदद करे, एक स्मार्ट तरीका है। इस दौरान पुरुष तो अपने बाल छोटे करवा लेते हैं, लेकिन कई महिलाओं को अपने बाल लंबे रखना ही पसंद होता है। महिलाओं के लिए ऐसे कई तरह के हेरस्टाइल हैं, जो आपको अच्छा लुक देने के साथ-साथ गर्मी से बचने में मदद भी करते हैं।

    गर्मियों के मौसम के लिए कुछ खास हेयरस्टाइल है, जो हीटवेव और नमी दोनों से आपको बचाए रख सकते हैं। इस दौरान ठंडा और आरामदायक महसूस करने के लिए महिलाओं के लिए कई स्टाइलिश और सरल हेयरस्टाइल हैं। ये हेयरस्टाइल आपको गर्मी से बचाते हुए एक ट्रेंडी लुक भी देते हैं।

    यह भी पढ़ें - महिलाओं में तेजी से झड़ते बालों के पीछे हो सकती हैं ये सारी वजहें

    गर्मियों के मौसम में अपनाएं ये हेयरस्टाइल

    पोनीटेल (Ponytail)

    गर्मियों के मौसम में पोनीटेल बनाना सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। आप अपने बालों को हाई और लो दोनों पोनीटेल के स्टाइल में बांध सकते हैं। सिर के ऊपर ऊंची पोनीटेल बनाने को हाई पोनीटेल कहते हैं। यह बालों को गर्दन से दूर रखता है और आपको ठंडक महसूस कराता है।

    बन (Bun)

    गर्मी से बचने के लिए कई महिलाएं ज्यादातर अपने बालों को बन में बांधे रखती हैं। बन बनाने के भी कई तरीके होते हैं, इनमें मेस्सी बन , टॉप नॉट बन और लो बन शामिल है। बालों को बन के रूप में बनाना एक आसान हेयरस्टाइल है, जो आपको ठंडक का एहसास कराता है। यह हेयरस्टाइल फॉर्मल और कैजुअल दोनों अवसरों के लिए सही है।

    खबरें और भी

    ब्रेड हेयरस्टाइल (Braids)

    यह क्लासिक हेयरस्टाइल बालों को पूरी तरह से बाँधकर ठंडक देता है। यह हेयरस्टाइल थोड़ी अलग दिखती है और गर्मियों के लिए परफेक्ट है। ब्रैड्स को भी कई तरह से बनाया जाता है, जिनमें फ्रेंच ब्रैड, फिशटेल ब्रैड और डबल ब्रैड्स शामिल है। ये हेयरस्टाइल हेयरफॉल कम करने में भी लाभकारी होता है। 

    पिगटेल हेयरस्टाइल (Pigtails)

    अपने बालों को दोनों तरफ नीचे की ओर बांधकर पिगटेल्स बनाई जाती है। यह क्यूट और आरामदायक हेयरस्टाइल है। पिगटेल्स को ब्रेड के रूप में भी बनाया जा सकता है। यह एक फंकी और ट्रेंडी लुक देता है।

    यह भी पढ़ें - इन आसान घरेलू नुस्खों से छूमंतर हो जाएगी बालों की समस्या, मिलेंगे लंबे और घने बाल

    हैडबैंड और स्कार्फ (Headband and Scarf)

    गर्मियों के मौसम में बालों पर हैडबैंड और स्कार्फ का इस्तेमाल करने से आराम मिल सकता है। एक स्टाइलिश हैडबैंड का उपयोग करें जो बालों को चेहरे से दूर रखे और स्टाइलिश लुक दे।इसके अलावा, स्कार्फ का उपयोग बालों को बांधने या सजाने के लिए करें। यह आपको एक अनोखा और कूल लुक देता है।