यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hair Fall in Summer: गर्मियों में ज्यादा झड़ रहे हैं बाल, तो आज से ही खानपान में शामिल कर लें ये 4 चीजें
आजकल के लाइफस्टाइल में बाल झड़ना एक ऐसी समस्या है जिससे सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी परेशान हैं। गर्मियों में अगर आप भी बेजान रूखे और टू ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मियों में तेज धूप, लू और डिहाइड्रेशन के कारण हेयर फॉल की समस्या खड़ी हो जाती है।
- झड़ते बालों को ट्रीट करने के लिए सिर्फ शैम्पू या कंडीशनर ही नहीं, बल्कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी देखना जरूरी है।
- हेयर ग्रोथ को प्रमोट करने में खानपान का सबसे बड़ा रोल होता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hair Fall in Summer: गर्मियों की तेज धूप और लू के कारण बालों की नमी जाने लगती है, जिससे आपको ड्राई और फ्रिजी हेयर का सामना करना पड़ता है। अगर आपके बालों की जड़ें भी रूखी और कमजोर हो चुकी हैं और बालों के सिरे दोमुंहे होकर झड़ने लगे हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। इस समस्या को दूर करने के लिए कई सारी होम रेमेडीज और हेयर केयर प्रोडक्ट्स तो आपने भी यूज किए होंगे, लेकिन बस इससे काम बनने वाला नहीं है। दरअसल, हेयर फॉल के पीछे एक सबसे बड़ा रोल शरीर में पोषक तत्वों की कमी का भी होता है। आइए आपको बताते हैं कि इस कमी को किस तरह दूर करके बालों को घना, मजबूत और शाइनी बनाया जा सकता है।

हेयर ग्रोथ के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
आंवला
विटामिन सी की कमी, बाल झड़ने की बड़ी वजहों में से एक है। ऐसे में, आंवला आपके लिए किसी औषधि से कम नहीं है। आप चाहें, तो गर्मियों में इसका जूस पिएं, या मुरब्बा खाएं, दोनों ही तरीकों से शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, इसके जूस को स्कैल्प पर लगाने से भी हेयर ग्रोथ को प्रमोट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- इन गलतियों के चलते बालों की खूबसूरती हो सकती है खराब, आज से और अभी से कर लें किनारा
मोरिंगा
शरीर में खून की कमी को दूर करने में मोरिंगा बेहद फायदेमंद होता है। यह आपके ऊपर है कि आप इसे पाउडर के फॉर्म में लेते हैं या चटनी और सब्जी के तरीके से। हर तरह इसका सेवन आपके बालों के लिए लाभकारी है। इसके अलावा आप इससे मोरिंगा-टी भी बना सकते हैं, जो कि विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम और कैल्शियम का बढ़िया सोर्स है।
पत्तेदार हरी सब्जियां
हरी सब्जियों के सेवन से भी बाल हेल्दी बनते हैं और इनका झड़ना कम होता है। ऐसे में, जरूरी है कि आप अपनी डाइट में इन्हें शामिल करें। इससे शरीर में बीटा कैरोटीन, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए और फोलेट की कमी दूर होती है और बाल मजबूत बनते हैं।
खबरें और भी
मेथी दाना
मेथी दाना का सेवन वैसे तो सर्दियों में ज्यादा किया जाता है, क्योंकि ये तासीर में गर्म होता है। लेकिन आप गर्मियों में 2 चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ सकते हैं और सुबह उठकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्सिफाई तो होती ही है, साथ ही बाल झड़ने भी कम हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- फिटकरी में छिपा है बालों से जुड़ी इन 3 समस्याओं का समाधान, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।