महंगे कपड़े पहनकर भी नहीं आ रहा परफेक्ट लुक? अपनी 'बॉडी शेप' के हिसाब से समझें बेस्ट फिटिंग गाइड
अपने स्टाइल को सुधारें और हमेशा अपनी बॉडी शेप देखकर खरीदें कपड़े।

ब्रैंड नहीं बॉडी टाइप के हिसाब से करें स्टाइलिंग (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि स्टाइलिश दिखने के लिए सिर्फ महंगे ब्रैंडेड कपड़े पहनना जरूरी है तो यह बहुत बड़ा भ्रम है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टाइल में किसी व्यक्ति का बॉडी टाइप भी उतना ही मायने रखता है।
ऐसा अक्सर होता है कि हम फैशन ट्रेंड के हिसाब से कपड़े खरीद लेते हैं पर जब उसे पहनकर देखते हैं तो वह उतने जच नहीं रही होती, चलिए आपकी इस समस्या का समाधान हमेशा के लिए निकालते हैं और जानते हैं कौन से बॉडी टाइप पर कौन सी ड्रेसेज अच्छी लगेंगी।
हर बॉडी टाइप के लिए बेस्ट फिटिंग गाइड
बॉडी टाइप का मतलब मोटा और पतला होने से कहीं से ज्यादा होता है, जिसे हम अनदेखा कर देते हैं। सामान्य तौर पर महिलाओं की शारीरिक बनावट के 5 प्रकार होते हैं जिनके बारे में हम जिक्र करने वाले हैं:
पेयर शेप
पेयर शेप में शरीर का निचला हिस्सा ऊपरी हिस्से से ज्यादा चौड़ा होता है। इस तरह के बॉडी टाइप में शरीर को छिपाने की नहीं कपड़े पहनने में एक अच्छे बैलेंस की जरूरत होती हैं।
कौन सी ड्रेस हैं परफेक्ट?
ए-लाइन कुर्ती और सूट इस बॉडी टाइप पर खूब फबते हैं। इसके अलावा, बोटनेक, स्कावर नेक, एम्ब्रॉइडरी नेक और ड्रेस की स्लीव्स पर डिटेलिंग वाले कपड़े भी परफेक्ट हैं। अगर बॉटम वियर की बात करें तो स्ट्रेट पैंट, प्लाजो और बॉटम्स को चुना जा सकता है।
ऑवरग्लास
इस टाइप में शरीर के कंधों और हिप्स का अनुपात समान होता है, वहीं कमर एकदम स्पष्ट पतली दिखती है। ऐसे में उन कपड़ों को चुना जाना चाहिए जिनसे बॉडी के कर्व्स को बैलेंस किया जा सके।
कौन सी ड्रेस हैं परफेक्ट?
फिट एंड फ्लेयर ड्रेसेस, रैप ड्रेसेस, हाई-वेस्ट जींस और ट्राउजर, पैनल्ड सूट, फिटिंग ब्लाउज, बॉडीकोन ड्रेसेस चुनने में ही समझदारी है।
रेक्टेंगल शेप
रेक्टेंगल शेप की खास बात यह है कि इसमें कंधों, हिप्स और कमर तीनों की चौड़ाई लगभग समान होती है। इसी वजह से कमर उभरी हुई नहीं दिखती। ऐसे में उन कपड़ों को चुनें जिससे कमर को शेप मिल सके।
कौन सी ड्रेस हैं परफेक्ट?
रैप ड्रेस, ए-लाइन और फिट-एंड-फ्लेयर ड्रेस, बेल्ट वाली शर्ट ड्रेस, लेयरिंग ड्रेस के साथ ही एथनिक में अनारकली सूट, ए-लाइन कुर्ता और बेल्ट के साथ लहंगा या साड़ी जैसे विकल्प चुन सकते हैं।
एप्पल शेप
एप्पल शेप में कपड़े ज्यादा ढीले-ढाले नहीं होने चाहिए। अक्सर महिलाएं बेली फैट छिपाने के लिए ओवरसाइज कपड़े खरीद लेती हैं, जबकि वो शरीर को और बड़ा दिखाने का काम करते हैं। इस बॉडी टाइप में पेट और छाती का हिस्सा थोड़ा हेवी होता है लेकिन कमर का साइज साफ पता नहीं चलता।
कौन सी ड्रेस हैं परफेक्ट?
लाइट स्ट्रक्चर की ए-लाइन कुर्ती, स्ट्रेट कट कुर्ती, वी नेक, रैप ड्रेसेस और एम्पायर वेस्ट के साथ जॉर्जेट, शिफॉन, सिल्क जैसे हल्के कपड़े पहनें।
इनवर्टेड ट्रायंगल
इस शेप से ही पता चल रहा है जिसमें शरीर के ऊपरी हिस्से चौड़े और निचला हिस्सा पतला होता है। इस बॉडी टाइप में कंधे और चेस्ट थोड़ी चौड़ी लेकिन कमर और हिप्स पतले दिखाई देते हैं।
कौन सी ड्रेस हैं परफेक्ट?
ए-लाइन ड्रेसेस, फ्लेयर्ड ड्रेस, पीपलम ड्रेस, वाइड-लेग या पलाजो पैंट, वी-नेक या स्कूप नेकलाइन को कपड़ों में प्राथमिकता दें।
यह भी पढ़ें- वेकेशन हो या दोस्तों के साथ आउटिंग, तेजस्वी प्रकाश का ये लुक है परफेक्ट; आप भी ले सकती हैं स्टाइलिंग टिप्स
यह भी पढ़ें- त्योहारों पर दिखना है खूबसूरत लेकिन भारी कपड़े नहीं हैं पसंद? आलिया भट्ट के इस लुक से लें इंस्पिरेशन
