वेकेशन हो या दोस्तों के साथ आउटिंग, तेजस्वी प्रकाश का ये लुक है परफेक्ट; आप भी ले सकती हैं स्टाइलिंग टिप्स
तेजस्वी प्रकाश का कैजुअल और वाइब्रेंट लुक वेकेशन या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए परफेक्ट है।

तेजस्वी प्रकाश का लुक करें डिकोड (Picture Courtesy: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान हो या गोवा में वेकेशन पर चिल करना हो, हर लड़की ऐसा आउटफिट चाहती है, जो स्टाइलिश हो और कम्फर्टेबल भी। अगर आप भी ऐसे ही किसी आउटफिट की तलाश में हैं, तो टीवी की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है।
तेजस्वी अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। उनका ये कैजुअल लुक आपके वेकेशन या डे आउट के लिए परफेक्ट है। आइए डिकोड करते हैं तेजस्वी प्रकाश का ये लुक और इससे जुड़े कुछ स्टाइलिंग टिप्स।
कैजुअल और वाइब्रेंट लुक
तेजस्वी प्रकाश ने इस लुक के लिए बेहद खूबसूरत और कलरफुल एंकल-लेंथ ड्रेस चुनी। इस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत इसका वाइब्रेंट कलर कॉम्बिनेशन और ज्योमेट्रिकल पैटर्न था। पर्पल, मस्टर्ड और पिंक कलर्स से बनी यह सिंगल स्ट्रैप ड्रेस देखने में काफी खूबसूरत लग रही थी और बिल्कुल वेकेशन वाइब्स दे रही थी। इस ड्रेस के निचले हिस्से में फ्रिल जैसी फिनिशिंग थी, जो इसके सिलुएट को और आकर्षक बना रही थी।

(Picture Courtesy: Instagram)
फ्लॉलेस और मिनिमल मेकअप
इस ब्राइट ड्रेस को बैलेंस करने के लिए तेजस्वी ने मेकअप बहुत ही लाइट और सोबर रखा। उन्होंने बहुत केकी मेकअप की जगह फ्लॉलेस और लाइट बेस चुना, जो स्किन को और ग्लोइंग बना रहा था। इसके साथ उन्होंने अपनी आंखों पर क्लासिक विंग्ड आईलाइनर का इस्तेमाल किया, जो उनके चेहरे को थोड़ा शार्प लुक दे रहा था।
तेजस्वी ने अपने होठों पर न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाई और गालों पर हल्का पीच ब्लश। चेहरे के शेप को और निखारने के लिए उन्होंने बहुत हल्की कंटूरिंग भी की।
सॉफ्ट कर्ल्स और बाउंसी हेयरस्टाइल
तेजस्वी के इस लुक को और भी कैजुअल और अट्रैक्टिव उनके बाल बना रहे थे। उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिशन के साथ खुला रखा। साथ ही, बालों को नेचुरल बाउंस देने के लिए ब्लो ड्राई किया और बालों के एंड्स पर सॉफ्ट कर्ल्स दिए।
मिनिमल एक्सेसरीज
लुक को ओवरडन करने से बचने के लिए तेजस्वी ने एक्सेसरीज के लिए सिर्फ हाथ में एक सिंपल गोल्डन ब्रेसलेट पहना। इसके अलावा, उन्होंने और कोई जूलरी कैरी नहीं की। इससे पूरा ध्यान उनकी ड्रेस पर जा रहा था।
आप कैसे करें री-क्रिएट?
तेजस्वी की तरह आप भी किसी ब्राइट कलर की सिंपल ड्रेस चुन सकती हैं। स्ट्रैपी ड्रेस वेकेशन के लिए परफेक्ट लगती है। इसलिए ऐसा कोई डिजाइन आप भी चुन सकती हैं। ड्रेस के साथ फ्लैट्स कैरी करें और अपने मेकअप और जूलरी को बिल्कुल मिनिमल रखें।
