विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फैशन की दुनिया में 200 साल पुरानी ड्रेस ने फिर मारी एंट्री! जेंडेया से लेकर ऐन हैथवे तक भी हैं इसकी दीवानी

Published: Mon, 17 Aug 2026 01:30 PM (IST)

फैशन की दुनिया में 200 साल पुरानी शर्टड्रेस फिर से ट्रेंड में है, जिसे जेंडेया और ऐन हैथवे जैसी सेलिब्रिटीज भी पसंद कर रही हैं।

वॉर्डरोब में शामिल करें ये टाइमलेस ड्रेस (Picture Courtesy: Instagram)

वॉर्डरोब में शामिल करें ये टाइमलेस ड्रेस (Picture Courtesy: Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फैशन की दुनिया में कुछ कपड़े टाइमलेस कहलाते हैं और इनका जिक्र कभी खत्म नहीं होता। इन्हीं में से एक है शर्टड्रेस, जो फिर से चर्चा में बना हुआ है। रोजमर्रा के लुक्स से लेकर सेलिब्रिटीज के इवेंट्स तक, यह ड्रेस हर जगह छा रही है। 

जेंडेया और ऐन हैथवे जैसी बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटीज के वॉर्डरोब का हिस्सा बनने के बाद से ये ड्रेस अब फिर से ट्रेंड में आ गई है और पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुकी है। आइए जानें आप कैसे इसे स्टाइल कर सकती हैं। 

शर्टड्रेस होती क्या हैं?

शर्टड्रेस पुरुषों के बटन वाली शर्ट से प्रेरित होकर बनाई गई एक ड्रेस है। इसमें नॉर्मल शर्ट की तरह कॉलर और आस्तीन होते हैं और कमर के पास फिटिंग दी जाती है। इस ड्रेस की सबसे बड़ी पहचान इसके सामने लगे बटन हैं, जो इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं। 

आज बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को देखकर आपको ऐसा लग सकता है कि ये ड्रेस अभी ही बनी है, लेकिन ये ड्रेस सबसे पहली बार चर्चा में 19वीं सदी में आई थी। हालांकि, लगभग 200 साल पुरानी होने के बाद भी ये ड्रेस आज भी ट्रेंड में छाई हुई है। 

रेड कार्पेट और इवेंट्स में छाया ट्रेंड

शर्टड्रेस को वापस ट्रेंड में लाने के पीछे हॉलीवुड के बड़े सेलिब्रिटीज का बड़ा हाथ है। साल 2024 में एक शानदार इवेंट के दौरान हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐन हैथवे ने सफेद रंग की कॉटन शर्टड्रेस में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। बाद में यही ड्रेस न्यूयॉर्क में एक और सेलिब्रिटी ने पहनी। इसके अलावा, फिल्म चैलेंजर्स में भी इस ड्रेस को काफी खास और आकर्षक तरीके से दिखाया गया। 

Shirt dress (1)

(Picture Courtesy: Instagram

एक ही ड्रेस और अलग-अलग मौके

आज लोग ऐसे कपड़ों को पसंद कर रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग मौकों पर आसानी से पहना जा सके। शर्टड्रेस इन्हीं में से एक है। इस एक ड्रेस को दिनभर में कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। सुबह के समय स्नीकर्स, मुड़ी हुई आस्तीन और खुले कॉलर के साथ कैजुअल लुक में इसे पहना जा सकता है। 

इस ड्रेस के बटन बंद करें और फुटवेयर बदलते ही ये काफी फॉर्मल लुक देता है। इसी तरह शाम के लिए इस ड्रेस के साथ हील्स और जूलरी शामिल करते ही काफी आकर्षक पार्टी लुक मिलता है।