विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाई हील्स का शौक नहीं बनेगा दर्द की वजह! टेप से लेकर जेल पैड तक, नोट करें ये आसान हैक्स

Published: Sun, 16 Aug 2026 09:04 AM (IST)

अगर आप हील्स इसलिए नहीं पहन पा रही हैं क्योंकि उससे पैरों में दर्द ज्यादा रहता है तो यहां बताए गए हैक्स आपके काम आ सकते हैं।

हाई हील्स में दर्द से बचने के लिए हैक्स (Image Source: AI Generated)

हाई हील्स में दर्द से बचने के लिए हैक्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाई हील्स सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं सेल्फ कॉन्फिडेंस के लिए भी पहनी जाती हैं। इसे पहनने से महिलाएं अपनी हाइट को लेकर कॉन्फिडेंट होने के साथ ही पोश्चर भी सही रख पाती हैं। पर इस बात में भी कोई शक नहीं कि हील्स लंबे समय तक पहने रखने से पैरों में तेज दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। 

अगर आप भी हील्स पहनने के साइड इफेक्ट्स झेल रही हैं तो यहां ऐसे कुछ टिप्स बताए गए हैं, जिनकी मदद से आराम पाया जा सकता है।

दो उंगलियों को टेप से जोड़ें

हील्स में जब चलते हैं तो पैरों की उंगलियों पर दबाव पड़ता है और बार-बार प्रेशर पड़ने से दर्द होने लगता है। अगर आप चलते समय इस प्रेशर को महसूस नहीं करना चाहती तो अपनी तीसरी और चौथी उंगली को मेडिकल टेप या फिर बैंड-एड की मदद से जोड़ दें। इससे उंगलियों की नसों पर प्रेशर बहुत कम फील होगा। इस बात का भी ध्यान रखना है कि टेप को ज्यादा टाइट न बांध लें, यह दर्द कम करने के बजाय बढ़ा सकता है। 

फफोले और छालों से बचने का हैक 

अक्सर हील्स पहनने के बाद पैरों में छाले पड़ जाते हैं, क्योंकि पैर में कहीं एक जगह स्किन से हील्स बार-बार रगड़ खाती है। खासकर कि अगर नई हील्स हो तो यह समस्या ज्यादा होती है। इससे बचने के लिए पैरों के उस हिस्से पर वैसलीन और डिओडोरेंट लगा लें। इससे पैर रगड़ नहीं खाएगा, फिर छाले पड़ना तो दूर की बात। 


जेल पैड से मिलेगी राहत 

कई हील्स को पहने तो अंदर से वो बहुत सख्त होती हैं, जो संवेदनशील त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में रैशेज और चोट से बचने के लिए हील्स के अंदर सॉफ्ट सिलिकॉन या जेल पैड को आप लगा सकती हैं। मार्केट में इसके लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं।  

सैंडपेपर हैक 

नई हील्स के चिकने सोल से फिसलने का डर ज्यादा रहता है। इसस बचने के लिए सैंडपेपर का हैक अपनाया जा सकता है। इसके लिए हील्स के नीचे वाले हिस्से पर हाथ हाथ से सैंड पेपर रब कर दें। इससे ग्रिप बन जाएगी और फिसलने का खतरा नहीं रहेगा। 

दर्द राहत पाने के उपाय 

अगर आप दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए उपाय तलाश रही हैं तो बर्फ से सिंकाई, नारियल या तिल के तेल से मालिश, सोते समय पैर के नीचे तकिया रखने, हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग जैसे तरीके अपना सकती हैं।