न ज्यादा ओवर-द-टॉप, न बोरिंग: कैजुअल डेट या गेट-टुगेदर के लिए एकदम परफेक्ट है अनीत पड्डा का ये स्टनिंग लुक
अनीत पड्डा का ये लुक कैजुअल डेट या वीकेंड गेट-टुगेदर के लिए काफी अच्छा है। इस लुक में काफी स्टाइलिश और फ्रेश लुक मिलेगा। ...और पढ़ें

यहां डीकोड करें अनीत पड्डा का पिक्चर परफेक्ट लुक (Picture Courtesy: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप किसी कैजुअल डेट या वीकेंड गेट-टुगेदर को लिए कोई ऐसा लुक ढूंढ़ रहे हैं, जो न ज्यादा ओवर-द-टॉप हो और बहुत बोरिंग भी न हो, तो अनीत पड्डा के ये लुक आपके लिए परफेक्ट है।
दरअसल, अनीत ने एक इवेंट के लिए ये आउटफिट पहना था, लेकिन आपके गेट-टुगेदर या दिन की डेट के लिए ये काफी अच्छा ऑप्शन है। आइए डिकोड करते हैं अनीत पड्डा का ये स्टनिंग लुक।
क्लासी और फ्लोई ड्रेस
अनीत की ये ऑल-व्हाइट ड्रेस दिखने में काफी ग्लैमरस है। इस ड्रेस का ऊपरी हिस्सा कोरसेट जैसा था, जिसके साथ प्लंज्ड हॉल्टर नेकलाइन है। इसके कारण इस ड्रेस को काफी मॉडर्न और बोल्ड लुक मिल रहा है। इसका फिटेड कॉर्सेट डिजाइन आपके कर्व्स को बहुत खूबसूरती से निखारेगा। इसके ऊपरी हिस्से पर सफेद रंग के बटन्स की डीटेलिंग हैं, जो इसे और भी खूबसूरत बना रहे हैं।
इस ड्रेस के कमर के नीचे का हिस्सा बिल्कुल फ्लोई और लाइट वेट है। इसके कारण इस ड्रेस को पहनकर चलने-फिरने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसलिए कैजुअल आउटिंग के लिए ये परफेक्ट है। आप भी ऐसी ही सिलुएट की ड्रेस अपने लिए चुन सकती हैं।
-1785245582832.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
गोल्ड और कलर-पॉप का मैजिक
अनीत की ड्रेस पूरी व्हाइट थी। इसलिए उन्होंने इसके साथ गोल्डन कलर की एक्सेसरीज स्टाइल की। उन्होंने डबल लेयर नेकलेस पहना, दोनों हाथों में बहुत पतले ब्रेसलेट और उंगलियों में रिंग्स पहनी। कलर ऐड करने के लिए उन्होंने रिंग्स में पिंक रूबी रिंग्स को भी शामिल किया।
खबरें और भी
ये छोटी सी डीटेल पूरे लुक को काफी वाइब्रेंट बना रहा था। क्योंकि एंकल लेंथ ड्रेस थी, इसलिए उन्होंने इसके साथ न्यूड कलर की हील्स पहनीं। आप भी अपनी ड्रेस के साथ डेलिकेट एक्सेसरीज और कुछ इंच की हील्स पहन सकती हैं।
-1785245596401.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
नेचुरल और फ्रेश वाइब्स
मेकअप के लिए अनीत ने अपना सिग्नेचर लुक अपनाया था। उनका बेस काफी ग्लोइंग था, जो देखने में काफी नेचुरल लग रहा था। साथ ही, गालों पर पिंक ब्लश और होंठों पर पिंग लिपग्लॉस लगाया था। ये छोटी-छोटी बातें उन्हें काफी फ्रेश लुक दे रहे थे। साथ ही, उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में साइड पार्टिशन के साथ खुला रखा था।
आप भी अपने मेकअप को काफी लाइट और ग्लोइंग रखें, ताकि आपको भी नेचुरल और फ्रेश लुक मिले। खुले बाल इस ड्रेस की नेकलाइन को कॉम्पलीमेंट कर रहे थे। आप अपना हेयर स्टाइल अपने ड्रेस की नेकलाइन के हिसाब से चुन सकती हैं।