Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    माथे पर बिंदी, नाक में नथ और साड़ी-गाउन... Cannes में आलिया भट्ट के देसी अंदाज ने जीता फैंस का दिल

    Updated: Wed, 13 May 2026 04:58 PM (IST)

    कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन भारत पवेलियन के उद्घाटन में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत साड़ी-गाउन में नजर आईं। ...और पढ़ें

    भारत पवेलियन में दिखा आलिया का महारानी अवतार (Picture Courtesy: Instagram)

    भारत पवेलियन में दिखा आलिया का महारानी अवतार (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरने के बाद, अब भारत पवेलियन के उद्घाटन समारोह से आलिया भट्ट की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड की इस डीवा ने अपने अनोखे इंडो-वेस्टर्न अवतार से सभी को हैरान कर दिया है। 

    देसी और विदेशी फैशन का यह शानदार ईस्ट मीट्स वेस्ट कॉम्बिनेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। आइए डिकोड करते हैं आलिया के इस खूबसूरत लुक की हर वो खासियत, जिसने फैशन वर्ल्ड में एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    साड़ी और गाउन का कॉम्बिनेशन

    आलिया भट्ट ने इस खास मौके के लिए एक कस्टम आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन को चुना, जो दो ईस्ट मीट्स वेस्ट का बिल्कुल परफेक्ट उदाहरण लग रहा था। यह गाउन साड़ी से इंस्पायर्ड था, जो देखने में काफी खूबसूरत नजर आ रहा था। 

    इस आउटफिट में एक कोर्सेट वाला स्ट्रक्चर्ड बॉडिस और प्लंजिंग नेकलाइन थी, जो इस साल कान्स में आलिया के सिग्नेचर स्टाइल के रूप में उभरी है। इस हल्के पेस्टल रंग के आउटफिट के निचले हिस्से पर छोटे पक्षियों के प्रिंट थे और गहरे भूरे रंग का स्लीक बॉर्डर था, जो इसके लुक को और निखार रहा था।

    Alia Bhatt Bharat Pavilion (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    आउटफिट का सबसे आकर्षक हिस्सा इसकी कमर पर बनी फिटेड क्रिस्स-क्रॉस डिटेलिंग' थी। यह एक चौड़े बेल्ट की तरह लग रही थी, जो उनके कोर्सेट ब्लाउज का ही हिस्सा लग रही थी।

    पारंपरिक साड़ी के पल्लू की तरह ही इसके फैब्रिक को एक कंधे पर बड़ी खूबसूरती से प्लेट्स बनाकर डाला गया था, जबकि नीचे का स्कर्ट वाला हिस्सा एक लंबे ट्रेल में तब्दील हो रहा था। इस आइवरी सिल्क पर मोतियों से फूलों की बेल जैसी नक्काशी की गई थी।

    खबरें और भी

    एक्सेसरीज और महारानी-कोर एस्थेटिक्स

    आलिया ने इस लुक के साथ एक्सेसरीज बहुत ही सोच-समझकर चुने गए थे। उन्होंने गले में कोई हार नहीं पहना, बल्कि सारा ध्यान अपने हाथों के गहनों पर रखा। उन्होंने अपने हाथों को बेहद खूबसूरत हाथफूल ब्रेसलेट्स से सजाया था। 

    कानों में उन्होंने छोटे स्टड्स पहने थे, जो उनकी सादगी में एक आधुनिक चमक जोड़ रहे थे, लेकिन उनके चेहरे पर सभी की नजर उनकी नथ और बिंदी पर अटकी। ये उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे थे। 

    Alia Bhatt Bharat Pavilion

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मेकअप और हेयरस्टाइल

    मेकअप की बात करें तो आलिया ने एक बार फिर अपने सिग्नेचर नेचुरल मेकअप लुक को ही चुना। उनका मेकअप बहुत हल्का और डियूई था, जो सूरज की रोशनी में उन्हें एक नेचुरल ग्लो दे रहा था। बालों को उन्होंने सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा था, जो उनके क्लासिक और एलिगेंट लुक को पूरा कर रहा था।