Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cannes 2026: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, लुक देख फैंस बोले- स्टनिंग!

    Updated: Wed, 13 May 2026 09:57 AM (IST)

    कान्स के रेड कार्पेट से आलिया भट्ट की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। इस लुक में आलिया ने बेहद खूबसूरत पीच शेड का गाउन पहना है। ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट के वेस्टर्न गाउन में दिखा देसी दुपट्टे का जादू (Picture Courtesy: Instagram/Alia Bhatt)

    आलिया भट्ट के वेस्टर्न गाउन में दिखा देसी दुपट्टे का जादू (Picture Courtesy: Instagram/Alia Bhatt)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा और ग्लैमर के सबसे बड़े महाकुंभ कान्स फिल्म फेस्टिवल की रौनक एक बार फिर फ्रेंच रिवेरा में छाई हुई है। यह प्रतिष्ठित मंच सिर्फ बेहतरीन फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि हाई-एंड फैशन के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है।

    इस साल भी रेड कार्पेट पर कई ग्लोबल स्टार्स अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहे हैं, लेकिन सभी की निगाहें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर जाकर टिक गई हैं।  अपना शानदार फर्स्ट लुक रिवील करने के बाद, अब आलिया ने रेड कार्पेट की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फैंस उनकी अदाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे। आइए डिकोड करते हैं आखिर क्या है आलिया के इस रेड कार्पेट लुक की खासियत।

    रेड कार्पेट पर आलिया का जादू

    Alia Bhatt Cannes Look (10)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अपनी पहली झलक से ही इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली आलिया भट्ट ने इस साल कान्स के रेड कार्पेट के लिए टमारा राल्फ का डिजाइन किया हुआ एक बेहद खूबसूरत ब्लश-टोन्ड गाउन चुना। इस आउटफिट की सबसे बड़ी खासियत इसका स्ट्रैपलेस और कर्व्ड बस्टियर नेकलाइन था, जो आलिया के लुक में एक स्ट्रक्चर्ड और फेमिनिन टच दे रहा था।

    आउटफिट की खासियत

    आलिया के इस लुक को मशहूर स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया। यह लुक सिर्फ वेस्टर्न नहीं था, बल्कि इसमें भारतीय टच भी जोड़ा गया था। गाउन में एक कोर्सेट-स्टाइल बॉडीस थी, जिसने आलिया के कर्व्स को बखूबी निखारा। इसके बीच में लगा प्लंजिंग इल्यूजन डिटेल इसे और भी बोल्ड और आकर्षक बना रहा था।

    खबरें और भी

    इस लुक का सबसे शानदार हिस्सा था आलिया के हाथों के चारों ओर लपेटा गया शिफॉन का ड्रेप। यह ड्रेप भारतीय दुपट्टे से प्रेरित लग रहा था, जो चलते समय एक सिनेमैटिक इफेक्ट पैदा कर रहा था। पेस्टल पीच और ब्लश पिंक शेड्स ने आलिया को एक ड्रीमी लुक दिया। साथ ही, यह कलर आलिया पर काफी जच रहा था। भारी कढ़ाई के बजाय, इस गाउन की बनावट और कट्स ही इसकी असली पहचान थे। 

    Alia Bhatt Cannes Look (7)
    (Picture Courtesy: Instagram)

    जूलरी और एक्सेसरीज

    Alia Bhatt Cannes Look (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    आलिया ने अपने आउटफिट को और निखारने के लिए स्टेटमेंट जूलरी का सहारा लिया। उन्होंने गले में एक शानदार कोरल और डायमंड नेकलेस पहना था, जिसमें पीच टोन के जेम्स और एक ड्रॉप पेंडेंट लगा था। कानों में मैचिंग झुमके उनके चेहरे की चमक को बढ़ा रहे थे। उनकी जूलरी उनके गाउन को कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे।

    मेकअप और हेयरस्टाइल

    Alia Bhatt Cannes Look (9)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मेकअप के मामले में आलिया ने अपनी सिग्नेचर सादगी को बरकरार रखा। उनका मेकअप काफी सॉफ्ट और एलिगेंट था। उन्होंने अपने चेहरे पर पीच-पिंक टोन्स का इस्तेमाल किया, जो उनके गाउन के रंग के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था। आंखों पर हल्का शिमर और होंठों पर न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक ने उनके लुक को फ्रेश और ग्लोइंग बनाया।

    उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़कर एक नेचुरल वेवी लुक दिया, जिससे पूरी अटेंशन उनके फेस और नेकलेस पर बनी रही।