Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिर लौट आया 'कैपरी पैंट्स' का दौर! इन टिप्स से आलिया भट्ट की तरह आप भी दिखें इस सीजन स्टाइलिश

    Updated: Tue, 12 May 2026 03:44 PM (IST)

    कैपरी पैंट्स एक बार फिर से फैशन ट्रेंड में लौट आई हैं। इन पैट्स को क्लासी और फैशनेबल लुक देने के लिए कुछ टिप्स अपना सकते हैं। ...और पढ़ें

    ऐसे करें कैपरी पैंट्स स्टाइल (Picture Courtesy: Instagram)

    ऐसे करें कैपरी पैंट्स स्टाइल (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फैशन की दुनिया में पुराने दौर का लौट आना कोई नई बात नहीं है और इस साल फिर से एक ऐसा ही ट्रेंड फिर से देखने को मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं कैपरी पैंट्स की। 50 और 60 के दशक की सादगी और फिर साल 2000 के दशक के बिंदास अंदाज के बाद, कैपरी पैंट्स एक बार फिर इस सीजन की सरप्राइज स्टार बनकर उभरी हैं।

    हाल ही में, एक एयरपोर्ट लुक में आलिया भट्ट भी ब्लैक कलर की कैपरी पैंट में नजर आईं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अगर आप भी अपने वॉर्डरोब में फिर से कैपरी पैंट को शामिल करना चाहती हैं, तो आइए जानें इसके लिए कुछ स्टाइलिंग टिप्स। 

    कैपरी पैंट्स का इतिहास

    Capri Pants (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कैपरी पैंट्स का इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प रहा है। 1950 और 60 के दशक में, मशहूर अभिनेत्री ऑड्रे हेपबर्न ने इस स्टाइल को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बनाकर इसे क्लासिक लुक दिया था। इसके बाद, साल 2000 के दशक में कई बड़े ब्रांड्स ने कैपरी के साथ कई नए एक्सपेरिमेंट्स किए, जिससे यह युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई। 2000 के दशक में बॉलीवुड की कई फिल्मों कैपरी पैंट्स खूब पहनी गईं, जिससे भारत में भी इसका खूब क्रेज बढ़ा। इस सीजन ये पैंट्स फिर से कमबैक कर रही हैं।

    कैपरी के साथ कौन-सी फुटवेयर पहनें?

    अक्सर कैपरी पैंट्स के साथ काउबॉय बूट्स को एक आम पसंद माना जाता रहा है, लेकिन इस सीजन का फैशन थोड़ा अलग अंदाज नजर आ रहा है। अगर आप अपनी कैपरी को एक मॉडर्न और एलीगेंट टच देना चाहती हैं, तो इस बार ब्लैक पंप्स या ओपन टो वेजेस ट्राई करें।

    खबरें और भी

    ये फुटवियर न केवल आपको लंबा दिखाएंगे, बल्कि कैपरी के कैजुअल लुक को एक फॉर्मल और स्टाइलिश लुक में बदल देते हैं। पंप्स आपके लुक को काफी एलिगेंट बनाते हैं, जबकि वेजेस इसे गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट और आरामदायक बनाते हैं।

    Capri Pants (3)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    बेसिक गारमेंट्स और सही एक्सेसरीज

    किसी भी आउटफिट को शानदार बनाने का सबसे बड़ा राज यह है कि आप कपड़ों को सही एक्सेसरीज के साथ कैसे मिलाते हैं। कैपरी पैंट्स के साथ भी यही नियम लागू होता है। इसे स्टाइल करना बहुत आसान है।

    @KendallJenner and @HaileyBieber’s latest looks have officially declared it- it’s the summer of

    (Picture Courtesy: Instagram)

    • सफेद टी-शर्ट या टैंक टॉप- एक प्लेन व्हाइट टी-शर्ट या मैचिंग टैंक टॉप के साथ कैपरी पैंट्स को पेयर करना फॉरएवर ग्रीन लुक है। यह लुक दिखने में जितना सिंपल है, उतना ही स्टाइलिश भी है।
    • कमर पर स्कार्फ- अगर आप अपने लुक में थोड़ा ड्रामा जोड़ना चाहती हैं, तो अपनी कमर पर एक स्कार्फ बांधें। यह छोटा-सा बदलाव आपके सिंपल लुक को काफी फैशनेबल बना देगा।।