Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cannes Film Festival में आलिया भट्ट ने ढाया कहर, तस्वीरों में देखें आउटफिट की बारीकियां

    Updated: Tue, 12 May 2026 07:56 PM (IST)

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर आलिया भट्ट ने अपने लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस से अपने फर्स्ट लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की ...और पढ़ें

    फ्रेंच रिवेरा से सामने आया आलिया भट्ट का पहला लुक (Picture Courtesy: Instagram/Alia Bhatt)

     फ्रेंच रिवेरा से सामने आया आलिया भट्ट का पहला लुक (Picture Courtesy: Instagram/Alia Bhatt)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल, 2026 का मंगलवार, 12 मई से फ्रेंच रिवेरा में भव्य शुभारंभ हो गया है। इस दौरान इस ग्लोबल मंच पर सभी की निगाहें बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट पर तब ठहर-सी गई, जब एक्ट्रेस अपने खास अंदाज में आईं। 

    कान्स से आलिया की पहली तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर छा गई हैं। इस साल कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने वाली आलिया का यह दूसरा मौका है और उनके पहले ही लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक परफेक्ट समर ड्रीम जैसा एहसास दे रहे इस लुक में क्या है खास? आइए डिकोड करते हैं आलिया के इस स्टनिंग अवतार को और जानते हैं उनके आउटफिट व मेकअप की हर छोटी-बड़ी डिटेल।

    alia

    (Picture Courtesy: Instagram)

    इंप्रेशनिस्ट पेंटिंग जैसा कॉर्सेट गाउन

    आलिया भट्ट ने अपने पहले लुक के लिए एक स्ट्रक्चर्ड कोर्सेट बॉल गाउन को चुना है, जो देखने में बेहद एलिगेंट लग रहा था। इस आउटफिट की बनावट और प्रिंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। गाउन में कोर्सेट-स्टाइल का बॉडिस यानी चोली वाला हिस्सा है, जिसमें डेलीकेट स्पैगेटी स्ट्रैप्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है। यह डिजाइन आलिया के लुक में थोड़ा मॉर्डन और क्लासिक टच जोड़ रहा है।

    alia (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कमर के नीचे से गाउन एक बिलोइंग स्कर्ट के जैसा है, जो उन्हें एक डिजनी प्रिंसेस जैसा लुक दे रहा है। इस गाउन की सबसे बड़ी खूबी इसका प्रिंट था। यह एक वॉटरकलर-स्टाइल प्रिंट था, जिसमें पेस्टल ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और पीले रंगों से बना लैंडस्केप है। यह पूरा आउटफिट किसी मशहूर आर्टिस्ट की इंप्रेशनिस्ट गार्डन पेंटिंग की तरह लग रहा है, जो गर्मियों के लिहाज से बिल्कुल परफेक्ट था।

    खबरें और भी

    मेकअप और हेयरस्टाइल

    आलिया अक्सर अपने सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप लुक के लिए जानी जाती हैं। इस लुक के साथ भी उनका मेकअप ग्लोइंग और लाइट रहा। उनके मेकअप को बहुत ही मिनिमल और फ्रेश रखा गया। होंठों के लिए उन्होंने न्यूड-पिंक लिपस्टिक का चुना। आंखों पर हल्का शिमरी आईशैडो और गालों पर गुलाबी ब्लश का टच दिया, जिसने उनके चेहरे की नेचुरल चमक को और बढ़ा दिया।

    alia (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    आलिया ने अपने बालों को साइड-पार्टेड  एक स्लीक लो बन में स्टाइल किया। यह हेयरस्टाइल उनके चेहरे के फीचर्स और गाउन की नेकलाइन को बखूबी उभार रहा था।

    एक्सेसरीज का मिनिमल अप्रोच 

    अपने इस लुक में आलिया ने पूरा फोकस अपने खूबसूरत गाउन को दिया है। इसलिए उन्होंने अपनी एक्सेसरीज को काफी सिंपल रखा। उन्होंने केवल कुछ स्टेटमेंट रिंग्स और डेंटी इयररिंग्स पहने। 

    alia (3)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    दूसरी बार कान्स में आलिया का जलवा

    यह आलिया भट्ट का इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में दूसरा साल है। उन्होंने 2025 में अपना कान्स डेब्यू किया था और इस साल भी वे रेड कारपेट पर वॉक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।