Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'रामायण' की सीता का वो रॉयल लुक जिसने चुरा ली महफिल! साई पल्लवी से सीखें कांजीवरम साड़ी स्टाइल करने का तरीका

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 07:00 PM (IST)

    साई पल्लवी के 'रामायण: पार्ट 1' प्रमोशन के दौरान के रॉयल कांजीवरम साड़ी लुक से वेडिंग सीजन के लिए स्टाइलिंग टिप्स लें। ...और पढ़ें

    साई पल्लवी से लें फैशन टिप्स (Picture Courtesy: X)

    साई पल्लवी से लें फैशन टिप्स (Picture Courtesy: X)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वेडिंग सीजन में हर महिला की सबसे बड़ी उलझन होती है कि ऐसा क्या पहनें, जिसमें क्लासी भी दिखें और बहुत ओवर ड्रेस्ड भी न लगें। अगर आप भी किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार की शादी में शामिल होने वाली हैं और हैवी लहंगे या मॉडर्न फ्यूजन ड्रेस से हटकर कुछ ट्राई करना चाहती हैं, तो रामायण: पार्ट 1 में सीता का किरदार निभा रही साई पल्लवी के लेटेस्ट लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। 

    साई पल्लवी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं और हाल ही में अपनी फिल्म के प्रोमोशन के दौरान उनके एक ट्रेडिशनल लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए डिकोड करते हैं साई पल्लवी के इस रॉयल एथनिक लुक को और जानते हैं कि आप इससे कौन-से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। 

    कांजीवरम का रीगल चार्म

    इस लुक के लिए साई पल्लवी ने एक बेहद खूबसूरत गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी, जिसका बॉर्डर मजेंटा रंग का था। ये बॉर्डर साड़ी के गोल्डन कलर को बहुत खूबसूरी से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। 

    आप भी शादी के लिए कांजीवरम या बनारसी सिल्क साड़ी चुन सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी रॉयल लगेगा और यकीन मानिए ये साड़ियां शादियों के लिए परफेक्ट होती हैं। 

    Sai Pallavi (1)

    (Picture Courtesy: X)

    मैचिंग और सोबर ब्लाउज

    इस साड़ी के साथ साई पल्लवी ने मैचिंग मजेंटा और गोल्डन कलर का ही ब्लाउज पेयर किया। उन्होंने ब्लाउज के डिजाइन को बहुत ज्यादा लाउड या रिवीलिंग रखने के बजाय क्लासिक और सोबर रखा है, जिससे पूरी लाइमलाइट उनकी साड़ी और जूलरी पर बनी रहे।

    जब आपकी साड़ी का बॉर्डर काफी चौड़ा या हैवी हो, तो ब्लाउज को बहुत ज्यादा हैवी वर्क वाले ब्लाउज की जरूरत नहीं होती। मैचिंग कलर का सिंपल या एल्बो-लेंथ ब्लाउज आपके लुक को ज्यादा ग्रेसफुल बनाएगा।

    जूलरी का परफेक्ट बैलेंस

    ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए सही जूलरी चुनना जरूरी है। साई पल्लवी ने अपने इस लुक में सई ने गले में एक चोकर नेकलेस, कानों में मैचिंग झुमकी और हाथों में खूबसूरत सोने की चूड़ियां पहनी।

    खबरें और भी

    सिल्क साड़ियों के साथ हमेशा गोल्ड या टेंपल ज्वेलरी सबसे अच्छी लगती है। अगर आप चोकर पहन रही हैं, तो ध्यान रखें कि नेकलाइन बहुत ज्यादा हाई न हो। साथ ही, झुमके और चूड़ियों का कॉम्बिनेशन आपके लुक को रॉयल बनाएगा।

    कर्ली बालों का हाफ-अप डू

    अक्सर लड़कियां ट्रेडिशनल वियर के साथ बालों को पूरी तरह बांध लेती हैं या स्ट्रेट करके खुला छोड़ देती हैं, लेकिन आप कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। साई पल्लवी ने अपने नेचुरल कर्ली बालों को हाफ-अप स्टाइल में बांधा।

    अगर आपके बाल कर्ली या वेवी हैं, तो उन्हें सीधा करने के बजाय उनके नेचुरल टेक्सचर को फ्लॉन्ट करें। हाफ-अप हेयरडो से चेहरा साफ नजर आता है और ज्वेलरी भी अच्छे से हाइलाइट होती है।

    मेकअप और फिनिशिंग टच

    साई पल्लवी के इस लुक की सबसे बड़ी यूएसपी उनका मिनिमल मेकअप है। उन्होंने बहुत लाउड कलर्स या हैवी फाउंडेशन के बजाय बिल्कुल नेचुरल बेस चुना। माथे पर एक छोटी-सी बिंदी ने उनके पूरे लुक को कंप्लीट किया। आप भी अपने मेकअप को बहुत हैवी न करें। लाइट और मिनिमल मेकअप आपके लुक पर चार चांद लगा देगा।