विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेजान त्वचा और झड़ते बालों से पाना है छुटकारा, तो बायोटिन से भरपूर कुछ फूड्स को करें डाइट में शामिल

Published: Sat, 07 Sep 2024 08:23 AM (IST)

अगर आपके शरीर में बायोटिन की कमी है तो आप कितने ही स्किन और हेयक केयर प्रोडक्ट्स लगा लें उनका ...और पढ़ें

इन फूड्स से दूर करें बायोटिन की कमी (Picture Courtesy: Freepik)
इन फूड्स से दूर करें बायोटिन की कमी (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. बोयोटिन विटामिन-बी7 का रूप है।
  2. ये बालों और त्वचा की सेहत के लिए काफी जरूरी है।
  3. कुछ फूड्स में बायोटिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Biotin-Rich Foods: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है उन्हीं में से एक है बायोटिन। बायोटिन एक पानी में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जरूरी माना जाता है। इसे विटामिन-बी7 के नाम से भी जाना जाता है। बायोटिन खासतौर पर आपके शरीर में ऊर्जा उत्पादन, फैट्स के मेटाबोलिज्म और प्रोटीन सिंथेसिस में मदद करता है।

इतना ही नहीं, ये बालों, त्वचा और नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। बायोटिन की कमी से बालों का झड़ना, त्वचा पर रैशेज और थकावट जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए शरीर में बायोटिन का सही मात्रा में मौजूद होना जरूरी है। अगर आपके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या स्किन बेजान नजर आ रही है, तो ये बायोटिन की कमी के संकेत हो सकते हैं। बायोटिन की कमी दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन फूड आइटम्स (Biotin-Rich Foods) से बायोटिन की कमी पूरा कर सकते हैं।

अंडे

अंडे में अच्छी मात्रा में बायोटिन होता है। अंडे की जर्दी में लगभग 10 माइक्रोग्राम बायोटिन प्रति अंडा पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

यह भी पढ़ें: एक के बाद एक Acne देते रहते हैं दस्तक, छुटकारा पाने के लिए खाने-पीने में बरतें कुछ सावधानियां

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स जैसे बादाम में 14 माइक्रोग्राम प्रति 100 ग्राम बादाम में पाया जाता है। वहीं चिया सीड्स में 0.2 माइक्रोग्राम प्रति 28 ग्राम पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन-ई भी पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी माना जाता है।

मांस

यदि आप नॉन वेजिटेरियन है, तो मीट में लगभग 30-35 माइक्रोग्राम बायोटिन प्रति 100 ग्राम पाया जाता है। ये आपके बालों, त्वचा और नाखूनों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हफ्ते में एक-दो बार मीट का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

एवोकाडो

एवोकाडो कई सारे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। एक एवोकाडो में लगभग 2 माइक्रोग्राम बायोटिन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई और सी भी पाया जाता है जो बालों की ग्रोथ और उन्हें जड़ से मजबूत बनाते हैं।

ब्रोकोली

ब्रोकली भी बायोटिन का अच्छा सोर्स है एक कप पकी हुई ब्रोकली में लगभल 0.4 माइक्रोग्राम बायोटिन पाया जाता है जो बालों को मजबूती प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: बालों के ग्रोथ के लिए ऐसे करें कलौंजी के तेल का इस्तेमाल, आसानी से घर पर भी कर सकते हैं तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।