यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hariyali Teej पर सिलेब्रिटीज से इंस्पायर्ड ग्रीन साड़ी में आप भी दिखेंगी कमाल, पति की चाहकर भी नहीं हटेगी नजर
सावन में हरियाली तीज का त्योहार आता है जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हरियाली तीज के दौरान महिलाएं हरे रंग की साड़ी और चूड ...और पढ़ें

HighLights
- इस साल 7 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा।
- इस दिन हरे रंग का बड़ा महत्व होता है, इसलिए महिलाएं हरे रंग की साड़ियां पहनती हैं।
- सेलेब्रिटीज से इंस्पायर होकर इस हरियाली तीज का लुक चुन सकती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hariyali Teej 2024: सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में हर तरफ हरियाली देखने मिलती है। सावन के महीने में हरियाली तीज का त्योहार आता है, जो इस बार 7 अगस्त को है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस दिन महिलाएं हरी साड़ी, चूड़ियां और सोलह शृंगार करती हैं। हरियाली तीज के दिन हरी साड़ी पहनने की परंपरा है। इस बार अगर आप भी हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं, तो आज हम आपको सेलेब्स से जुड़े कुछ ग्रीन साड़ी लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं।
अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंडियन हैरीटेज को दर्शाते हुए ये चंदेरी सिल्क की साड़ी पहनी थी, जिसमें गोल्डन जरी का काम किया गया है। शादी हो या कोई त्योहार सिल्क की साड़ी हमेशा ट्रेंडिंग होती है। हरियाली तीज के दिन हरी चंदेरी सिल्क की साड़ी से बेस्ट कुछ नहीं हैं। ये हेवी होने के साथ ही आपको एक ट्रेडिश्नल और क्लासी लुक देगा। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप इसके साथ बन बना सकती हैं और गजरा लगा सकती हैं।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
यह भी पढ़ें: सावन में इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स से सजाएं अपने हाथ
काजोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की लाइट ग्रीन बनारसी साड़ी किसी भी त्योहार में चार चांद लगाती है। अपने लुक को क्लासी और शानदार दिखाने के लिए बनारसी साड़ी बढ़िया ऑप्शन है। काजोल ने अनीता डोंगरे की गोटा पट्टी वर्क वाली बनारसी सिल्क साड़ी कैरी की है जिसमें उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और मिनिमल मेनअप किया है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर की ग्रीन और ब्लू बांधनी साड़ी हरियाली तीज के लिए परफ्केट है। इसे जाह्नवी ने वेलवेट ब्लाउज के साथ कैरी किया है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इस बार आप भी बांधनी प्रिंट साड़ी पहनकर हरियाली तीज सेलीब्रेट कर सकती है।
खबरें और भी
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक और लुक काफी वायरल था, जिसमें उन्होंने ये नेट की पेस्टल ग्रीन साड़ी पहनी थी। नेट की साड़ी के साथ उन्होंने हेवी चोकर कैरी किया है, जो उनके लुक को कॉप्लीमेंट कर रहा है। नेट की साड़ी किसी भी त्योहार में एक मॉर्डन लुक पाने के लिए पहनी जा सकती है। इसे कैरी करना भी आसान होता है और इसका लुक भी बहुत अच्छा लगता है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
यह भी पढ़ें: ग्रीन के इन अलग-अलग शेड्स के साथ करें Sawan में एक्सपेरिमेंट, हर एक स्किन टोन पर फबते हैं ये कलर