Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगे फेशियल का खर्चा बचाएगा यह घरेलू नुस्खा, ऐसे तैयार करें बिना केमिकल वाला नेचुरल पील ऑफ मास्क

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

    चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए DIY पील ऑफ मास्क किसी मैजिक से कम नहीं, फिर ये केमिकल फ्री भी होते हैं। ...और पढ़ें

    DIY पील ऑफ मास्क रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    DIY पील ऑफ मास्क रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चेहरे पर तुरंत ग्लो लाना हो तो DIY पील ऑफ मास्क किसी जादू की तरह काम करते हैं। एक बार में ही चेहरे की गंदगी और डेड स्किन साथ में निकल आती है। लेकिन कुछ लोगों की स्किन केमिकल पील ऑफ मास्क को लेकर ज्यादा सेंसीटिव होती है। वहीं, कुछ लोग इनका भी कोई केमिकल फ्री तरीका तलाश रहे हैं, इसके लिए यहां बताए गए ये पील ऑफ मास्क रेसिपी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। 

    DIY पील ऑफ मास्क रेसिपी 

    यहां कुछ इंग्रीडिएंट्स बताए गए हैं जिनका इस्तेमाल करके पील ऑफ मास्क घर पर ही तैयार किया जा सकता है: 

    हाइड्रेटिंग हनी मिल्क पील ऑफ मास्क 

    त्वचा का रुखपान दूर करने और उसे इंस्टेंट हाइड्रेट करने के लिए हनी मिल्क पील ऑफ मास्क फायदेमंद हो सकता है। 

    सामग्री 

    • 1 बड़ा चम्मच बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन पाउडर 

    • 1 छोटा चम्मच शहद 

    • 1-2 बूंद एसेंशियल ऑयल (लैवेंडर, टी ट्री या पेपरमिंट) 

    • 2 बड़ा चम्मच दूध 

    विधि 

    1. सबसे पहले एक कटोरी में दूध और जिलेटिन पाउडर तब तक मिक्स करते रहें जब तक उसका  गाढ़ा सा पेस्ट न बन जाए। 

    2. इसमें कुछ बूंदें अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की भी मिलाएं। 

    3. आखिरी स्टेप में शहद मिलाएं और अच्छे से मिला लें। 

    4. आपका हाइड्रेटिंग हनी मिल्क पील ऑफ मास्क तैयार है। 

    कैसे लगाएं? 

    1. यह मास्क सूखकर सख्त हो जाता है, इसलिए इसे तुरंत लगाया जाना चाहिए। 

    2. इसे चेहरे पर अप्लाई करें और सूख जाने तक लगाए रखें। इसे हेयरलाइन पर लगाने से बचें। 

    3. सेंसिटिव स्किन पर एसेंशियल ऑयल नहीं लगाया जाना चाहिए। 

    लेमन और एग पील ऑफ मास्क 

    यह पील ऑफ मास्क स्किन ब्राइटनिंग के लिए असरदार साबित हो सकता है। 

    सामग्री 

    • 1 अंडे की सफेदी 

    • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस 

    • 1/2 चम्मच शहद 

    • 1 टीशू पेपर 

    विधि 

    1. एक छोटी कटोरी में नींबू का रस और अंडे की सफेदी मिक्स कर लें। 

    2. इसके बाद मिश्रण में शहद भी अच्छे से मिक्स कर लेना है। 

    3. लेमन और एग पील ऑफ मास्क तैयार है। 

    कैसे लगाएं? 

    1. ब्रश से एक पतली सी लेयर चेहरे पर लगाने के बाद ऊपर से टिशू पेपर अप्लाई करें।

    2. इसे लगाने के बाद 5 मिनट के लिए रुकें और फिर दोबारा मिश्रण की एक लेयर अप्लाई करें। 

    3. फिर से एक टिशू पेपर उसके ऊपर रख दें। 

    4. आप चाहें तो दोबारा टिशू पेपर के ऊपर एक लेयर लगाकर उसे टिशू पेपर से ढक सकते हैं। 

    5. इस मास्क को सूखने के बाद सादे पानी से धो लें। 

    यह भी पढ़ें- आम खाकर छिलके कूड़े में फेंक देते हैं? रुकिए! चेहरे पर लगाते ही मिलेगा पार्लर जैसा निखार, नोट करें तरीका

    यह भी पढ़ें- मानसून में रैशेज और मुहांसों से बचाएगा हल्दी-चंदन का फेस पैक, हफ्ते में 1 बार लगाने से आएगा निखार

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।