मानसून में रैशेज और मुहांसों से बचाएगा हल्दी-चंदन का फेस पैक, हफ्ते में 1 बार लगाने से आएगा निखार
मानसून में त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे रैशेज और मुहांसों से बचाव के लिए हल्दी-चंदन का फेस पैक बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है और डॉ ...और पढ़ें

मानसून में हल्दी-चंदन फेस पैक से पाएं बेदाग और चमकदार त्वचा (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
हल्दी-चंदन पैक मानसून में त्वचा समस्याओं से बचाता है
यह त्वचा को ठंडक और प्राकृतिक चमक प्रदान करता है
सप्ताह में एक बार उपयोग से त्वचा में निखार आता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून में त्वचा संबंधित कई तरह की समस्याएं होती हैं, जैसे स्किन एलर्जी, रैशेज, दाने, मुहांसे आदि। ऐसे में आयुर्वेदिक उपाय आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। भारतीय घरों में सदियों से सौंदर्य बढ़ाने के लिए हल्दी और चंदन का उपयोग किया जाता रहा है। इनको सही तरीके से प्रयोग करने से त्वचा स्वस्थ, स्वच्छ और आकर्षक बनी रहती है।
हल्दी और चंदन के फायदे
डॉ. गरिमा श्रीवास्तव (प्रोफेसर, स्वस्थवृत्त, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली) बताती हैं कि हल्दी में करक्यूमिन होने के कारण यह एंटी-आक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फेल्मेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे मुहांसे, त्वचा की लालिमा तथा प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याओं की आशंका कम रहती है। इसी तरह चंदन अपनी शीतलता और सौम्य सुगंध के लिए जाना जाता है, इससे त्वचा को आराम और ठंडक मिलती है। ये त्वचा को ताजगी देने और अतिरिक्त तेल नियंत्रित करने में सहायक हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
आप चाहें तो इन दोनों का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगा सकते हैं या फिर अलग-अलग गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी या बेसन में मिलाकर भी त्वचा पर प्रयोग कर सकते हैं। इन दोनों के मिश्रण से त्वचा की प्राकृतिक चमक बनी रहती है। यही नहीं, इन दोनों की सुगंध से मानसिक शांति भी मिलती है।
मानसून के दौरान इन दोनों प्राकृतिक उत्पादों को विशेष तौर पर चेहरे पर लगा सकते हैं। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर किसी को त्वचा पर खुजली, जलन या लाल चकत्ते दिखाई देने लगें, तो इन्हें उपयोग करने से परहेज करना चाहिए।
खबरें और भी
हल्दी-चंदन फेस मास्क
अगर आप चेहरे के लिए हल्दी-चंदन फेस मास्क बनाना चाहती हैं, तो इसे घर पर ही आसान तरीके से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें चुटकीभर हल्दी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर ऐसा ही छोड़ दें, ताकि यह अच्छे से सूख जाए। चेहरा सूखने के लिए मुंह को अच्छे पानी से धो लें
इस्तेमाल का सही तरीका
हल्दी और चंदन से तैयार इस ब्लीच का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी स्किन साफ होगी, बल्कि ग्लोइंग भी बनेगी। ध्यान रखें चेहरे पर इसे लगाने से पहले फेस को अच्छे से साफ करें और फिर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।