Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, निखार के बजाय रूखी और बेजान हो जाएगी स्किन

    Updated: Sun, 17 May 2026 05:42 PM (IST)

    मुल्तानी मिट्टी का पूरा फायदा चाहिए, तो इसे सही तरीके से लगाना जरूरी है, वरना त्वचा को नुकसान हो सकता है। ...और पढ़ें

    कैसे लगाएं चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी? (AI Generated Image)

    कैसे लगाएं चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खूबसूरत और बेदाग त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। दादी-नानी के नुस्खों से लेकर आधुनिक स्किनकेयर रूटीन तक, ऑयली स्किन और मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए इसे एक अचूक उपाय माना जाता है, लेकिन क्या आप इसे लगाने का सही तरीका जानते हैं?

    अक्सर लोग चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाकर तब तक बैठे रहते हैं, जब तक कि वह पूरी तरह सूखकर पपड़ी न बन जाए या उसमें दरारें न पड़ने लगें। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इससे आपकी स्किन को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आइए जानें क्या है मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका।

    सूखने तक क्यों नहीं छोड़नी चाहिए मुल्तानी मिट्टी?

    जब मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर पूरी तरह सूख जाती है, तो यह त्वचा के नेचुरल ऑयल के साथ-साथ त्वचा की अंदरूनी नमी को भी पूरी तरह खींच लेती है। इसके कारण त्वचा बेहद रूखी और बेजान हो जाती है। खासकर ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए यह त्वचा में जलन, रेडनेस और रैशेज की वजह बन सकता है।

    Multani Mitti (1)

    (AI Generated Image)

    मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका

    मुल्तानी मिट्टी का पूरा फायदा उठाने के लिए इसे सही तरीके से और सही समय तक लगाना बेहद जरूरी है।

    • फेस पैक तैयार करें- अपनी स्किन टाइप के अनुसार मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बनाएं। ऑयली स्किन वाले इसमें गुलाब जल या टमाटर का रस मिला सकते हैं। ड्राई स्किन वाले इसमें कच्चा दूध, शहद या दही मिलाएं, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे
    • चेहरा साफ करें- पैक लगाने से पहले चेहरे को किसी हल्के फेस वॉश से धो लें ताकि धूल-मिट्टी साफ हो जाए।
    • लगाने का समय- चेहरे पर पैक की एक समान परत लगाएं। इसे केवल 10 से 12 मिनट तक ही रखें। जैसे ही आपको महसूस हो कि पैक हल्का सूखने लगा है, तो इसे धो लें।
    • धोने का तरीका- चेहरे पर सीधा पानी मारकर रगड़ने के बजाय, पहले पानी की कुछ बूंदों से चेहरे को गीला करें। जब पैक दोबारा गीला हो जाए, तो हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए इसे साफ पानी से धो लें।
    • मॉइस्चराइजर है जरूरी- मुल्तानी मिट्टी धोने के तुरंत बाद चेहरे पर टोनर और एक अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं ताकि त्वचा की नमी लॉक हो सके।

    खबरें और भी