धूप और प्रदूषण से चेहरा पड़ गया है डल? कॉफी के ये DIY फेस पैक लौटाएंगे आपकी खोई हुई रौनक
कॉफी चेहरे के डेड सेल्स साफ करके खोया हुआ निखार लौटाने में मदद करता है। इससे कई तरह के फेस पैक्स बना सकते हैं। ...और पढ़ें

कॉफी से लौटेगा चेहरे का निखार (AI Generated Image)
HighLights
कॉफी और दही पैक टैनिंग हटाकर स्किन टोन ब्राइट करे
नींबू और कॉफी मास्क तुरंत फ्रेशनेस और ब्राइटनेस लाता है
शहद और कॉफी स्क्रब ब्लैकहेड्स हटाकर स्किन स्मूद बनाए
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। धूप, प्रदूषण और गंदगी के कारण अक्सर स्किन अपनी नेचुरल ग्लो खो देती है और टैनिंग दिखने लगता है। ऐसे में केमिकल प्रॉडक्ट्स की जगह नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से स्किन की देखभाल करना ज्यादा असरदार और सुरक्षित होता है।
कॉफी न सिर्फ आपकी सुबह को एनर्जेटिक बनाती है, बल्कि यह स्किन की डीप क्लीनिंग कर उसे ब्राइट और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कैफीन स्किन की डलनेस को कम करते हैं और टैनिंग हटाने में असरदार हैं। आइए जानें कॉफी के कुछ आसान और असरदार नुस्खे, जो घर पर ही आपकी स्किन को निखार सकते हैं।
कॉफी और दही फेस पैक
कॉफी में मौजूद एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज स्किन की डेड सेल्स को हटाती हैं, जबकि दही स्किन को मॉइस्चराइज करता है।
- इस्तेमाल का तरीका- एक टेबलस्पून कॉफी पाउडर में एक टेबलस्पून दही मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से वॉश करें। इससे टैनिंग दूर होकर स्किन टोन ब्राइट हो जाती है।
कॉफी और नींबू का मास्क
नींबू में मौजूद विटामिन-सी स्किन को नेचुरली ब्राइट करता है और डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है।
- इस्तेमाल का तरीका- एक टेबलस्पून कॉफी पाउडर में आधा नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद ठंडे पानी से वॉश करें। यह पैक स्किन में तुरंत फ्रेशनेस और ब्राइटनेस लाता है।
कॉफी और शहद का स्क्रब
शहद स्किन को सॉफ्ट बनाता है और कॉफी स्किन की ऊपरी परत की गहराई से सफाई करती है।
खबरें और भी
- इस्तेमाल का तरीका- एक टेबलस्पून कॉफी पाउडर में एक टीस्पून शहद मिलाकर इसे चेहरे पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक रगड़ें और फिर पानी से वॉश करें। यह स्क्रब ब्लैकहेड्स हटाने और स्किन को स्मूद बनाने में कारगर है।
कॉफी और एलोवेरा जेल पैक
एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है, जिससे स्किन टोन एक समान दिखता है।
- इस्तेमाल का तरीका- एक टेबलस्पून कॉफी पाउडर में दो टेबलस्पून एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद वॉश करें। इससे स्किन टैन-फ्री और ग्लोइंग बनेगी।
कॉफी और गुलाबजल टोनर
कॉफी और गुलाबजल का कॉम्बिनेशन स्किन को रिफ्रेश करता है और टोन को नेचुरली ब्राइट बनाता है।
- इस्तेमाल का तरीका- एक कप पानी में एक टीस्पून कॉफी उबालें, ठंडा होने पर इसमें कुछ बूंदें गुलाबजल की डालें। इस मिक्सचर को स्प्रे बोतल में रखकर डेली चेहरे पर टोनर की तरह इस्तेमाल करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- हफ्ते में 2-3 बार इन पैक्स का इस्तेमाल करें।
- धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- भरपूर मात्रा में पानी पीएं और हेल्दी डाइट लें जिससे अंदर से स्किन हेल्दी रहे।